{"_id":"605207d6d1031257920fea48","slug":"navjot-kaur-sidhu-appointed-president-of-women-wing-of-all-india-jat-mahasabha-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उधर कैप्टन से नवजोत सिद्धू ने की मुलाकात, इधर पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला विंग की अध्यक्ष बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधर कैप्टन से नवजोत सिद्धू ने की मुलाकात, इधर पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला विंग की अध्यक्ष बनीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत कौर सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो।
Link Copied
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बुधवार को चाय पर चर्चा हुई। मोहाली के सेसवां स्थित फार्म हाउस में यह कैप्टन और सिद्धू के बीच हाल के दिनों में हुई दूसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक लगभग आधा घंटा चली। इधर, बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Trending Videos
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : twitter
पंजाब के कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को ऑल इंडिया जाट महासभा ने पंजाब में महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया है। बुधवार को महासभा के पंजाब प्रदेश प्रधान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऑल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान हैं। महासभा ने पंजाब में अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई तैयारियों के तहत डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को महिला विंग की कमान सौंपी है। हरपाल सिंह ने कहा कि कैप्टन पिछले 4-5 साल से दिखाई नहीं दे रहे, इसलिए नए सिरे से टीम को मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो।
उन्होंने बताया कि किकी ढिल्लों को हटा दिया गया है। जाट महासभा किसानों के साथ खड़ी है और कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग का समर्थन करती है। इस मौके पर डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कृषि कानून बनाना केंद्र सरकार का जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, जबकि इस संबंध में जमीनी स्तर पर कोई तैयारी नहीं की गई।
विज्ञापन
5 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : एएनआई
उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार को कोरोना के दौरान कृषि कानून लाने की क्या जरूरत पड़ी थी, जबकि देश को उस समय डॉक्टरों की भारी जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मंडियों के जरिए जो टैक्स इकट्ठा होता है, वह गांवों के विकास पर खर्च होता है लेकिन केंद्र सरकार इसे भी खत्म कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।