फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन में NIA: गैंगस्टरों पर क्यों लिया सबसे बड़ा एक्शन, इन 50 ठिकानों पर छापे, जानें- निशाने पर कौन-कौन

Tue, 13 Sep 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
NIA raids 50 locations of gangsters across the country
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

कुख्यात गैंगस्टरों और आतंकियों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब, हरियाणा, यूपी के अलावा दिल्ली-एनसीआर में 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। जांच एजेंसी ने छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक बंदूक, गोला बारूद के साथ ड्रग्स, नकदी, डिजिटल उपकरण, बेनामी संपत्ति का विवरण, धमकी पत्र सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। एनआईए की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

NIA raids 50 locations of gangsters across the country
पंजाब के लुधियाना के राजगढ़ गांव में गैंगस्टर रवि राजगढ़ के परिसरों पर पड़े छापे। - फोटो : एएनआई

एनआईए ने बताया कि 26 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत दो एफआईआर दर्ज की थीं। उन्हीं केसों को एनआईए ने दोबारा दर्ज कर कार्रवाई की है। एनआईए के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला कि अपराधियों के गिरोह आम जनता में भय बनाने के लिए लक्षित हत्याओं को अंजाम दे रहे थे। आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरोह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिये फंड भी जुटा रहे थे। भारत और विदेश में गिरोह की मदद कर रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।

NIA raids 50 locations of gangsters across the country
लॉरेंस के घर के बाहर खड़ी गाडियां और तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन जगहों पर मारे गए छापे
एनआईए ने एनसीआर के अलावा पंजाब के फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, तरनतारन, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, हरियाणा के भिवानी, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर और राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर में छापे मारे।

ये गैंगस्टर रहे निशाने पर 
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवानपुरिया, रवि, शुभम, सोनू कंगला, गौरव पत्याल, नीरज बवाना, अमित डागर, काला जठेड़ी, बांबिया और कौशल चौधरी के कई ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने सभी गैंगस्टरों के परिजनों से पूछताछ के अलावा जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गैंगस्टरों के गिरोह और इनका देश-विदेश में फैला तंत्र एजेंसी के निशाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
NIA raids 50 locations of gangsters across the country
जग्गू भगवानपुरिया के घर पर NIA का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान की धमकी मिलने के बाद इन गिरोहों के खिलाफ मुहिम को गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल और आईबी प्रमुख की बैठक में इन गिरोहों को जड़ से खत्म करने की सहमति बनी थी।

विज्ञापन
NIA raids 50 locations of gangsters across the country
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के घर के बाहर एनआईए व पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलाते हैं साथ
यह गिरोह लक्षित हत्या, जबरन वसूली में लिप्त हैं। इसके लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह सारे गिरोह हाईटेक हैं और इंटरनेट व अन्य तकनीक से काम को गोपनीय तरीके से अंजाम देते हैं। खास बात यह है कि मूलत: पंजाब और हरियाणा के ये गिरोह अब पूरे देश में नेटवर्क बना रहे हैं। इनके कुछ सदस्य विदेश में भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed