भारत-पाकिस्तान के इंटरनेशनल वाघा बार्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह खास तरीके से सेलिब्रेट किया। पाकिस्तानी जवानों से खुशी को साझा किया गया। तस्वीरें।
2 of 6
वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समारोह का नेतृत्व बीएएसएफ के डायरेक्टर जनरल के के शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए वे पूरी तरह से वचनबद्ध है और हमारे जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हें। सीमा पर सुरक्षा और कड़ी करने के उद्देश्य जल्द ही बीसएएफ की पांच और कंपनियां नियुक्त की जाएंगी।
3 of 6
वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
वाघा सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके उपरांत डीजी शर्मा की ओर से बच्चों एवं बीएसएफ के जवानों को फल और मिठाईयां भेंट की गई। साथ ही रिट्रीट सेरेमनी के ठीक पहले डायरेक्टर जनरल द्वारा पाक रेंजरों को फलों का टोकरा भेंट किया गया।
4 of 6
वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर जनरल के.के शर्मा के साथ समारोह में आईजी पंजाब फ्रंटियर अनिल पालीवाल, डीआई जी अमृतसर सेक्टर जे.एस.ओबराय, डीआईजी ब्रांच आर.एस.कटारिया एवं 88 बटालियन के कमांडेंट सुदीप कुमार भी उपस्थित थे।
5 of 6
वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सेरेमनी के उपरांत पत्रकारों से बातचीत दौरान डायरेक्टर जनरल के.के शर्मा ने जम्मू एंड कश्मीर के मामले में पंजाब की सीमाओं को ज्यादा सुरक्षित बताया और कहा कि जल्द ही यहां से तस्करी रोकने के लिए फैंसिंग के आर पार इलेक्ट्रानिक सिस्टम को और ज्यादा बढिय़ा बनाने का प्रयास किया जाएगा।