{"_id":"57b15e254f1c1bd66b6eb22d","slug":"five-boys-of-hoshiarpur-drowned-in-naked-khadd-in-kangra-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हे ज्वाला मां, हमारा क्या कसूर था, जो मेरे 5 बेटे अपने पास बुला लिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हे ज्वाला मां, हमारा क्या कसूर था, जो मेरे 5 बेटे अपने पास बुला लिए'
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Tue, 16 Aug 2016 09:35 AM IST
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के
- फोटो : अमर उजाला
घर के इकलौते चिराग थे चार युवक। मां के दर्शन करने गए थे, लेकिन मां ने उन्हें अपने पास ही बुला लिया। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तस्वीरों में देखिए दर्दनाक हादसा।
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पांच युवकों की रविवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। देहरा उपमंडल के तहत देहरा-ज्वालाजी मार्ग पर स्थित नकेड़ खड्ड में नहाते हुए पांचों युवक डूब गए थे, जबकि एक 14 साल के किशोर अर्शदीप को प्रवासी मछुआरे ने बचा लिया। मृतक युवकों की पहचान जसविंद्र सिंह (18) पुत्र सुरजीत सिंह, धीरज सैणी (19) पुत्र बलवीर सिंह, मक्खन सिंह (31) पुत्र तेजा सिंह, जगदीप सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह, दीपक सैणी (20) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव रिहानां कलां तहसील एवं जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के
- फोटो : अमर उजाला
लोगों द्वारा बचाए गए युवक अर्शदीप ने आंखों देखी बताई तो वह रोने लगा। उसने बताया कि रिहानां कलां गांव से वह और उसके दोस्त चिंतपूर्णी और ज्वालाजी माता के दर्शनों के लिए ट्रैक्टर ट्राली में निकले थे। रविवार सुबह ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद वह वापस जा रहे थे। इस दौरान नकेड़ खड्ड (धवाला गांव के निकट) में नहाने के लिए सभी रूक गए। करीब छह-सात युवक नकेड़ खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। इसमें एक युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के चक्कर में पांच युवक भी एक-एक करके गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के
- फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलाते ही पुलिस, एसडीएम देहरा मलोक सिंह और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर चार युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। एक युवक का शव काफी देर बाद मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक युवकों के परिजन भी देहरा पहुंच गए। युवक अर्शदीप ने बताया कि जसविंद्र सिंह, दीपक, मक्खन सिंह और जसविंद्र परिवार के इकलौते चिराग थे और उनमें से कोई भी युवक तैरना नहीं जानता था।
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के पांच लड़के
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में सबसे बड़ा मक्खन सिंह था जो कि खुद ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर सभी को साथ लेकर गया था। मरने वालों में शामिल दीपक (22) कुछ समय पहले ही जार्डन से आया था और कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। धीरज सैनी (17) बारहवीं का छात्र था। जसविंदर सिंह (15) दसवीं में पढ़ता था। मक्खन सिंह (30) विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। मक्खन खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं जगदीप सिंह (18) संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था।