ट्रैक्टर लेकर नदी में नहाने उतर गए श्रद्धालु। अचानक 5 युवक डूबने लगे और देखते ही देखते मौत उन्हें अपने साथ ले गई। देखिए तस्वीरें।
2 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के 5 श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन बह गए युवकों को न बचा सके। गोताखोरों ने इसके बाद शवों की तलाश शुरू की। चार युवकों के शव मिल गए हैं, वहीं पांचवे की तलाश अभी जारी है।
3 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के 5 श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
हादसा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कुंडलीहार के समीप बहने वाली नकेहड़ नदी में हुआ। मृतक युवक पंजाब के होशियारपुर के बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी व ज्वालामुखी शक्ति पीठ में माथा टेकने के बाद होशियारपुर वापस लौट रहे थे।
4 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के 5 श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान होशियारपुर के गांव रिहानकलां निवासी जोगिंद्र सिंह सुपुत्र सुरजीत सिंह, धीरज सैणी सुपुत्र बलवीर सिंह, मक्खन (31) सुपुत्र तेजा सिंह, जगदीप सुपुत्र गुरदीप सिंह, दीपक सैणी सुपुत्र हरभजन सिंह शामिल हैं। ये सभी युवकों की उम्र 18 से 23 के बीच बताई जा रही है।
5 of 6
कांगड़ा में नदी में डूबे पंजाब के 5 श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं के मुताबिक, युवक ट्रैक्टर समेत नहाने के लिए उतर गए। उन्हें तैरना नहीं आता था, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वे बह गए। युवक मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उन तक नहीं पहुंच पाया।