सब्सक्राइब करें

सीमा पर फायरिंग, वाघा बार्डर में देखिए क्या कर रहा है पाकिस्तान? तस्वीरें

ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 15 Aug 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
sweet distribution in between indian and pakistan on wagah border on accassion of independence day
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान जम्मू में सीमा पर फायरिंग कर रहा है, वहीं दूसरी और अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर देखिए ये क्या कर रहा है? तस्वीरें।
Trending Videos
sweet distribution in between indian and pakistan on wagah border on accassion of independence day
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त के मौके पर आज अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाई का आदान प्रदान हुआ। सवेरे ही मिठाई के आदान प्रदान की तैयारी शुरू हो गई थी, लेकिन डीआईजी बीएसएफ अमृतसर जे एस ओबरॉय इस मौके पर नहीं पहुंचे। भारत की तरफ से कमांडेंट सुदीप और पाकिस्तान की तरफ से शौकत अली ने एक दूसरे को मिठाई सौंपी। इस काम को करने में एक मिनट से भी कम समय लगा। बस मिठाई सौंपी गई और बात खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
sweet distribution in between indian and pakistan on wagah border on accassion of independence day
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पाकिस्तान की शीर्ष आतंकवाद निरोधक खुफिया एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान भारत से सटी वाघा और गंडा सिंह सीमाओं पर तालिबान आतंकी आत्मघाती हमले कर सकते हैं। नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी ने पाकिस्तान रेंजर्स के पंजाब डायरेक्टर जनरल, गृह विभाग और पंजाब पुलिस प्रमुख से कहा कि वे इन आत्मघाती हमलों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।
sweet distribution in between indian and pakistan on wagah border on accassion of independence day
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस धमकी के मद्देनजर अमृतसर और फिरोजपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कसूर (पाकिस्तान) के गंडा सिंह बॉर्डर पर तालिबानी आत्मघाती हमले की खुफिया सूचना के बाद हुसैनीवाला बॉर्डर पर कई हेडक्वार्टर से जवानों को बुलाकर तैनात किया गया है। आधुनिक यंत्रों से पाकिस्तान की तरफ होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ ने भी सीमांत रेलवे स्टेशनों पर पैट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
sweet distribution in between indian and pakistan on wagah border on accassion of independence day
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
वाघा सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 15 अगस्त को अमृतसर में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें दो कंपनियां रैपिड एक्शन फोर्स की हैं। इसके अलावा 300 पुलिस कर्मचारी शहर के चप्पे-चप्पे में तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल गुरु नानक स्टेडियम में झंडा फहराएंगे। स्टेडियम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed