{"_id":"69afd23982fbcbcc3f0a3bed","slug":"video-man-robbed-while-going-to-vegetable-market-in-amritsar-three-accused-arrested-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति से लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति से लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में सब्जी मंडी जा रहे एक व्यक्ति से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एडीसीपी हरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को शाम करीब चार बजे राजिंदर नगर निवासी राहुल अपने मोटरसाइकिल पर रोजाना की तरह सब्जी मंडी जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और दातरनुमा हथियार दिखाकर डराया। इसके बाद आरोपी उसका मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मकबूलपुरा पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर जीएस भुल्लर के निर्देशों पर पुलिस टीम ने अलग-अलग एंगल से जांच करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह (28), हरप्रीत सिंह (29) और धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है, जो मकबूलपुरा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान शमशेर सिंह को तुरंत काबू कर लिया गया, जबकि हरप्रीत सिंह और धर्मवीर सिंह पुलिस से बचने के लिए एक फ्लैट की छत से कूद गए, जिससे दोनों की टांगें फ्रैक्चर हो गईं। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार शमशेर सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले, हरप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला और धर्मवीर सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस रिमांड के दौरान और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।