{"_id":"69afcf69c5882ed9ec06bdc7","slug":"19-year-old-college-student-found-dead-in-saharsa-lodge-room-probe-underway-kosi-news-c-1-1-noi1476-4033155-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सहरसा स्थित एक लॉज में मधेपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्र प्रशांत कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह टीपी कॉलेज में बीए का छात्र था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।
मृतक छात्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने लॉज के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
मधेपुरा के टीपी कॉलेज का था छात्र
मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा (वार्ड-13) निवासी हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ छोटू के 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत टी. पी. कॉलेज मधेपुरा में बीए पार्ट-3 का छात्र था। वह पिछले पांच महीने से सहरसा के वार्ड नंबर-18 स्थित संत नगर मोहल्ले में मोहन साह के स्टूडेंट लॉज में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रशांत अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिड़की से झांककर देखी लाश
मृतक के चचेरे भाई मिथुन कुमार के अनुसार, सुबह लॉज के मकान मालिक ने फोन कर बताया कि प्रशांत के कमरे का दरवाजा काफी देर से नहीं खुल रहा है। अनहोनी की आशंका होने पर जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो प्रशांत फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।
एफएसएल टीम की मौजूदगी में तोड़ा गया दरवाजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी,पुलिस और बम निरोधी दस्ता एक्टिव
पुलिस कर रही जांच
मामले में सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पढ़ाई के तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन