फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्रूर' पाकिस्तान ने भारतीय पर किए जुल्म, नाखून नोचे, नाम जलाया...देखकर पिता रोया

Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 26 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Rangers Tortured Indian Boy Ankit Sharma
अंकित शर्मा
पाकिस्तान भारतीयों के साथ कितना 'क्रूर' है, ये तस्वीरें और मामला देखकर जान जाएंगे। युवक का वो हाल कर दिया, देखकर पिता बिलख बिलख रोया।
Pakistan Rangers Tortured Indian Boy Ankit Sharma
अंकित शर्मा के पिता
उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी अंकित शर्मा पर पाक रेंजरों ने जुल्म की इंतहा कर दी। मानसिक रूप से बीमार अंकित पर हर वह जुल्म किए, जो वह कर सकते थे, हाथों के नाखून नोचे, हाथ पर गुदा अंकित शर्मा नाम भी जलाकर मिटा दिया। पाक रेंजरों ने इस कदर जुल्म ढाया है कि वह बोलने में असमर्थ है। बेटे की इस हालत को देख पिता दिनेश शर्मा फूट-फूट कर रोएं और पाक रेंजरों को हैवान करार दिया।
Pakistan Rangers Tortured Indian Boy Ankit Sharma
अंकित शर्मा
पाक रेंजरों ने 14 मार्च 2018 को बाघा बार्डर से अंकित को बीएसएफ के हवाले किया था। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव भड़ंगपुर थाना बाबूगढ़ निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि एक नवंबर 2017 को उनका मानसिक तौर पर बीमार 28 वर्षीय बेटा अंकित शर्मा घर से लापता हो गया। बेटे की गुमशुदगी की शिकायत उन्होंने बाबूगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Rangers Tortured Indian Boy Ankit Sharma
अंकित शर्मा
कुछ दिन पहले उनके घर में दो बीएसएफ के जवान बेटे की फोटो लेकर पहुंचे और अंकित के बारे में पूछताछ करने लगे, तब उन्हें पता चला कि उनका बेटा पाकिस्तान चला गया था। दिनेश ने रोते हुए बताया कि पाक रेंजरों ने पूछताछ करते समय अंकित के हाथ के नाखून नोचे और हाथ पर गुदा उसका नाम किसी लोहे की गर्म वस्तु से जलाकर मिटा दिया। बेटे की हालत इस कदर हो गई है कि वह बोल तक नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
Pakistan Rangers Tortured Indian Boy Ankit Sharma
अंकित शर्मा
उसने बताया कि पंजाब पुलिस के जवान भी अंकित से यह पूछने का प्रयास कर रहे है कि पाकिस्तान में पाक रेंजरों ने उसके साथ क्या-क्या किया और वह किस जगह से पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। अंकित हालत नाजुक होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ है। दिनेश ने बताया कि गांव से वह अंकित के पिछले चार साल से चल रहे इलाज के दस्तावेज भी वह अपने साथ फिरोजपुर लेकर आए है, जिसे पुलिस के अधिकारियों ने मंगवाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed