{"_id":"598473ec4f1c1b234e8b4b0c","slug":"pakistani-woman-with-cancer-asks-sushma-swaraj-for-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक लड़की ने इलाज के लिए मांगा भारत का वीजा, कमेंट आया- चीन चले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक लड़की ने इलाज के लिए मांगा भारत का वीजा, कमेंट आया- चीन चले जाओ
Sat, 05 Aug 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका(हरियाणा)
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक पाकिस्तानी लड़की ने इलाज के लिए भारत का वीजा मांगा तो एक शख्स ने कहा कि चीन चले जाओ, वो तो तुम्हारे दोस्त हैं फिर देखिए लड़की ने क्या करारा जवाब दिया...
2 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
इलाज के लिए भारत आने के लिए गुहार लगा रही पाकिस्तानी छात्रा फाइजा तनवीर ने ट्वीटर पर लिखा कि सियासतदानों के निकट होंगे तो होंगे चीनी, अवाम को तो हिंदुस्तानी अपने अपने लगते हैं। एक शख्स ने ट्वीट करके फाइजा को सलाह दी थी कि जब भारत उसे वीजा नहीं दे रहा तो वह इलाज के लिए चीन क्यों नहीं चली जाती। चीन तो पाकिस्तान का दोस्त देश है।
3 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फाइजा ने जवाब में लिखा कि चीनियों से हमारा कुछ नहीं मिलता। ना भाषा, ना रीति रिवाज। हिंदुस्तानियों की बोली भाषा तो छोड़िए, शक्लें भी हमारे जैसी हैं। हिंदुस्तान में रिश्तेदारियां हैं, शादियों ब्याहों में आना जाना है। दोनों मुल्कों में रोटी बेटी के रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
लाहौर की 25 साला फाइजा तनवीर को जबड़े का कैंसर है। वह इलाज के लिए भारत आना चाहती है पर दोनों देशों के तल्ख रिश्ते उसके वीजा में रोड़ा बने हुए है। फाइजा ने सोशल मीडिया से फोन नंबर ढूंढकर भारत में अनेक पत्रकारों व राजनीतिज्ञों को वीडियो क्लिप भेजें हैं तथा उसने भारत आने के लिए मेडिकल वीजा दिलाए जाने के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
5 of 9
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
पाकिस्तानी विदेश मंत्री सरताज द्वारा अपनी ही एक नागरिक के लिए पत्र लिखने में हिचकने पर फाइजा ने कहा कि पाकिस्तान दी रियाया चों इक बंदी घट्ट वी हो जाएगी तां सरताज अजीज साब नूं कोई फरक नहीं पैंदा। फाइजा ने निराश लफ्जों में कहा कि वे तो पाकिस्तान की रहने वाली हैं। अजीज साहब उकी हालत पर रहम नहीं कर रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।