{"_id":"5bbaf663867a55681c055209","slug":"parineeti-chopra-arjun-kapoor-rapper-badshah-in-elante-mall-chandigarh-for-proper-patola-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: रैपर बादशाह के साथ परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का स्टेज तोड़ डांस, एलांते मॉल में दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: रैपर बादशाह के साथ परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का स्टेज तोड़ डांस, एलांते मॉल में दिखे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म स्टार अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री जबरदस्त है। एलांते मॉल चंडीगढ़ में स्टेज पर जब दोनों स्टार उतरे तो ऐसी ही केमिस्ट्री दिखाई दी, देखिए तस्वीरें।
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
फिल्म इश्कजादे से स्टार बनी यह जोड़ी अब नई मंजिलों की ओर तेजी से बढ़ रही है। चंडीगढ़ के एलांते मॉल में दोनों ही स्टार्स ने प्रॉपर पटोला गाने की लांचिंग के बाद प्रशंसकों से बातचीत की। एलांते मॉल में शॉपिंग करने आए लोग दोनों स्टार को देखने के लिए ठहर से गए। इससे पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह जब अपनी पहली फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर के संग काम कर रही थी तो उनको याद है कि अर्जुन सेट में अक्सर अपने शॉट का इंतजार करते थे।
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
परिणीति ने कहा कि अब वह एकदम बदल चुके हैं। अब वह सफल हीरो हैं और मैंने उनको हर कदम पर आगे बढ़ते देखा है। यह अच्छी बात है। परिणीति ने कहा कि वह एक एक्शन फिल्म करना चाहती हैं। महिलाओं पर आधारित एक्शन फिल्में बहुत कम बनती हैं। उनको एक्शन फिल्मों का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा। अब तक के कैरियर में उन्होंने काफी कुछ सीखा है। पिछले दस माह से लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबइया लाइफ से जब कभी वह ऊबती हैं तो अपने घर अंबाला आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने कहा कि अभिनय में वेरायटी हो तो आनंद आता है। उन्होंने कई फिल्में कीं और उसमें से लगभग सभी फिल्मों में उन्होंने अलग प्रकार की भूमिकाएं निभाईं। अब आने वाली नई फिल्मों में भी लोग उनको अलग प्रकार की भूमिकाओं में देखेंगे। वैसे भी अर्जुन कपूर की फिल्म इश्कजादे के बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अर्जुन कपूर ने कहा कि सोशल मीडिया अच्छी बात है और इसके माध्यम से विचारों को प्रकट करना भी बेहतर है पर भाषा हमेशा अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने कहा कि प-प पटोला का मिनिंग परिणीति है। परिणीति फिल्म में मेरी को-एक्ट्रेस है और वे ही मुझे फिल्म में पूरा करने वाली है। जिसके कारण इसे ही पटोला कहा गया है। फिल्म की प्रमोशन करने के साथ-साथ अर्जुन और परिणीति ने फिल्म के गानों पर भी जमकर डांस किया। इस मौके पर रैपर बादशाह भी मौजूद रहे। पटोला गाने के बारे में बोलते हुए बादशाह ने कहा कि गाना अर्जुन के लिए बनाया गया है क्योंकि इसका डांस पंजाबी है। परिणीति की लुक भी पंजाबी लड़की जैसी है।