{"_id":"5ad07c674f1c1b4a3e8b4d1b","slug":"people-may-get-free-gas-connection-under-prdhanmantri-ujjwala-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्री में मिल रहा है गैस कनेक्शन, आप भी उठा सकते हैं फायदा, क्लिक करके जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री में मिल रहा है गैस कनेक्शन, आप भी उठा सकते हैं फायदा, क्लिक करके जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप के पास अब तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो ये अच्छी खबर आपके लिए है। आपको फ्री में गैस कनेक्शन मिल सकता है, जानिए कैसे।
2 of 6
lpg
गरीब की रसोई तक गैस कनेक्शन पहुंचाने के लिए मई 2016 से शुरू की गई मोदी सरकार की इस योजना को काफी तारीफ मिल रही है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना। इसके तहत घर में पहले गैस कनेक्शन न होने की शर्त के साथ नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए 14 अप्रैल 2018 से देश भर में ग्राम स्वराज अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
3 of 6
LPG Gas Cylinder
बता दें कि गैस कनेक्शन के लिए उन महिलाओं को पात्र माना जा रहा है। जिनके परिवारों को सोशल इकॉनोमिक कॉस्ट सेंसस में आर्थिक तौर पर कमजोर के रूप में चिंहित किया गया है। इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
LPG Gas Cylinder
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध वातावरण यानी धूंए से छुटकारा दिलाना है। योजना के तहत पंजाब में 40 हजार परिवारों में से 26,519 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मिल चुके हैं। आने वाले समय में यह सुविधा बाकी रहते परिवारों को भी दी जाएगी। यह जानकारी बीपीसीएल के जिला नोडल अधिकारी मनोज नामजोशी व जपजीव सिंह चावला डिप्टी मैनेजर एलपीजी जोन बठिंडा ने दी।
विज्ञापन
5 of 6
एलपीजी सिलेंडर
योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी LPG वितरण केंद्र में जमा कराना है। उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र LPG वितरण केंद्र से मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अथवा ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।