सब्सक्राइब करें

कोरोना : पंजाब में ये इलाके बनेंगे कंटेनमेंट जोन, लॉकडाउन लगेगा या नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Place who reports more than 100 covid-19 positive cases become Containment Zone in Punjab
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI

पंजाब के जिन इलाकों में रोजाना कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, उन इलाकों को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में कोरोना महामारी को लेकर हालात नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी का फैलाव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। मंत्री ने सूबे में लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका का सिरे से खंडन किया और लोगों से प्रतिबंधों का पालन कर सरकार को सहयोग देने की अपील की।

Trending Videos
Place who reports more than 100 covid-19 positive cases become Containment Zone in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

जहां ज्यादा केस, उन जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाया
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य के कई जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक नए मामले आ रहे हैं। हालांकि इन जिलों में नाइट कर्फ्यू समेत सभी कड़े कदम उठाए गए हैं। फिर भी संबंधित इलाकों को कंटेंनमेंट जोन बनाकर वहां के बाशिंदों की कोरोना जांच की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Place who reports more than 100 covid-19 positive cases become Containment Zone in Punjab
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो।

दोबारा लॉकडाउन की आशंका पर उन्होंने कहा कि पिछले कोरोना काल में लोगों ने काफी अधिक मुश्किल हालात देखे हैं। इसलिए सरकार की कोशिश है कि सख्त कदम उठाते हुए इस महामारी का फैलाव रोका जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्फ्यू और सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जैसे उपाय कोरोना का फैलाव रोकने में कारगर साबित होंगे।

Place who reports more than 100 covid-19 positive cases become Containment Zone in Punjab
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो।

स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि विभाग के पास कोरोना से निपटने के लिए सभी तरह के प्रबंध हैं और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। हालात के बारे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और विभाग को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन
Place who reports more than 100 covid-19 positive cases become Containment Zone in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

कैप्टन सरकार हालात से निपटने में असफल : शिअद
उधर, शिरोमणि अकाली दल ने कोरोना के फैलाव से निपटने में कैप्टन सरकार को असफल करार दिया। राज्य सरकार निजी अस्पतालों के कामकाज को नियमित करने में ही फेल रही है, जिसके कारण 69 फीसदी अस्पतालों ने टीका का पहला डोज भी अब तक किसी को नहीं दिया है। अकाली दल के उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु की दर तीन फीसदी तक पहुंच गई है, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा है। जबकि राज्य सरकार ने अब तक वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed