फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीकरी बॉर्डर केस : रोज हो रहे नए खुलासे, अब पीड़िता का मोबाइल सामने लाएगा सच

Fri, 14 May 2021 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Police get Mobile of Victim of Tikri Border Misdeed Case 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में टीकरी बॉर्डर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पश्चिम बंगाल की पीड़ित युवती का मोबाइल पुलिस को मिल गया है। एसआईटी का दावा है कि इस मोबाइल के डाटा से इस केस में कई राज खुल सकते हैं। वहीं मामले में एसआईटी ने एक आरोपी महिला और दो वकीलों से पूछताछ की। किसान आंदोलन के कार्यकर्ता कुलबीर ने गुरुवार को डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व वाली एसआईटी को पीड़ित युवती का मोबाइल सौंपा। कुलबीर ने बताया कि 11 मई को पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित युवती का मोबाइल उसके पिता ने उसे दिया था। साथ ही कहा था कि केस से अलग पर्सनल डाटा को सुरक्षित कापी कर फोन पुलिस को दे दिया जाए। व्यक्तिगत डाटा उन्होंने कॉपी कर पीड़िता के पिता को उपलब्ध करवा दिया था। एसआईटी प्रभारी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मोबाइल से हुई चैटिंग और कॉल डिटेल आदि से मामले की जांच में मदद मिलेगी। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। कुछ डाटा कॉपी किए जाने या डिलीट किए जाने की जानकारी फॉरेंसिक जांच से ही सामने आ सकेगी। 

 
Police get Mobile of Victim of Tikri Border Misdeed Case 
एसआईटी प्रमुख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआईटी ने गुरुवार को महिला थाना बहादुरगढ़ में आरोपी कविता और दो वकीलों से पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि योगिता और कविता ने स्वीकार किया है कि उन्हें पीड़ित युवती ने अपने साथ कुछ गलत होने की जानकारी 18 अप्रैल से पहले दे दी थी। इसीलिए किसानों ने गुस्से में आकर आरोपियों का टेंट तोड़ दिया था।

 
Police get Mobile of Victim of Tikri Border Misdeed Case 
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने बुधवार को किसान नेता जसबीर कौर और राजेंद्र सिंह दीपवाला से महिला थाना बहादुरगढ़ में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जसबीर कौर ने बताया कि मैं 26 को इलाज के लिए भर्ती करवाने के साथ ही अस्पताल में युवती को संभालने के लिए पहुंच गई थी और 30 अप्रैल तक युवती के इलाज में मदद की। इस बीच मैंने युवती से पूछा तो उसने बताया कि अनिल मलिक ने गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police get Mobile of Victim of Tikri Border Misdeed Case 
जसबीर कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जसबीर कौर से पूछा कि केस के छह आरोपियों में से योगिता ने आपको क्या-क्या बताया। इस पर जसबीर ने कहा कि योगिता ने 19 या 20 अप्रैल को उन्हें बताया था कि किसान सोशल आर्मी वालों ने बंगाल की एक युवती के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ की है। दुष्कर्म की बातों से योगिता ने इनकार किया। युवती की ओर से शिकायत दिलाने की बात पर योगिता ने कहा कि वह शिकायत देने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
Police get Mobile of Victim of Tikri Border Misdeed Case 
किसान नेता राजेंद्र सिंह दीपवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की मृत्यु के बाद भी आपने उसके साथ हुई छेड़खानी आदि की शिकायत पुलिस को क्यों नहीं की। इस पर जसबीर कौर ने कहा कि शुरुआत में युवती ने छेड़छाड़ की बात नहीं बताई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने छेड़छाड़ की बात बताई, लेकिन उस वक्त हमारी प्राथमिकता युवती को बचाने की थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed