{"_id":"5ffac6ae436d00773a70935c","slug":"police-use-teargas-to-disperse-protestors-in-karnal-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करनाल में किसानों का हंगामा, सीएम को कार्यक्रम करना पड़ा रद्द, देखें- बवाल की 10 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में किसानों का हंगामा, सीएम को कार्यक्रम करना पड़ा रद्द, देखें- बवाल की 10 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
हरियाणा के करनाल में किसानों का बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के करनाल में सीएम मनोहर लाल की किसान महापंचायत से पहले किसानों ने जमकर बवाल किया। पुलिस के इंतजाम किसानों के सामने बौने नजर आए। किसान बैरिकेड्स तोड़ सीएम के रैली स्थल तक पहुंच गए। पंडाल में भी जमकर हंगामा किया। हालात इतने बिगड़ गए कि सीएम को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। देखें हैं बवाल की 10 तस्वीरें...
2 of 10
आंसू गैस के गोले दागता सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : ANI
हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में सीएम मनोहर लाल की किसान महापंचायत रविवार (10 जनवरी) को प्रस्तावित थी। इससे पहले यहां हजारों की संख्या में किसान पहुंच गए। पुलिस के रोकने पर किसानों ने जमकर बवाल मचाया। पुलिस के तमाम नाके तोड़कर किसान खेतों के रास्ते कैमला गांव पहुंचे और वहां कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी धरी रह गई।
3 of 10
- फोटो : ANI
बिगड़े हालत की वजह से मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत को भी रद्द करना पड़ा और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कैमला गांव में नहीं उतरा। बता दें कि आज होने वाली किसानों की महापंचायत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों से सीधा संवाद करना था। कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
किसान भी इस दौरान सीएम की इस महापंचायत का विरोध करने की चेतावनी लगातार दे रहे थे। यही वजह रही कि शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की किसान नेताओं के साथ एक बैठक भी हुई, जिसमें अफसरों ने किसानों को चेतावनी दी थी कि उन्हें शांतिपूर्वक धरने का अधिकार है लेकिन यदि कैमला में किसान महापंचायत के दौरान किसानों ने कोई गड़बड़ी की तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इस चेतावनी के बावजूद रविवार को हजारों की संख्या में किसानों का जत्था कैमला गांव रवाना हुआ। कैमला में जिस जगह सीएम की महापंचायत होनी थी, उस क्षेत्र को पुलिस फोर्स ने सात जगह नाकेबंदी कर घेर रखा था लेकिन घरौंडा के आउटर इलाके से हजारों की संख्या में किसान कैमला की ओर बढ़ने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।