पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू में ट्विटर पर जंग के बाद अब पोस्टर वार छिड़ गई है। पटियाला में कैप्टन और सिद्धू के समर्थकों ने पोस्टर लगाए तो पूरे पंजाब में नई सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जहां यूथ कांग्रेस की तरफ से कैप्टन के समर्थन में बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई में काम कर रहे एनजीओ ने सिद्धू के हक में आवाज बुलंद करते हुए फ्लैक्स लगाए हैं। यह फ्लैक्स लोगों में चर्चा का विषय बने हैं। यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अनुज खोसला की तरफ से लगाए फ्लैक्स बोर्ड पर ‘कैप्टन तां इक ही हुंदा ए, कैप्टन फॉर 2022, साडा नारा कैप्टन दोबारा’ लिखा है। वहीं दूसरी तरफ नवजोत कौर सिद्धू की अगुवाई वाले एनजीओ के समाज सेवक शैरी रिआड की ओर से लगाए फ्लैक्स पर ‘सारा पंजाब सिद्धू दे नाल, किसाना दी आवाज, मंगदा ए पंजाब गुरुआं दी बेअदबी दा हिसाब’ लिखा है।
कांग्रेस में कलह: पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू समर्थकों में छिड़ा पोस्टर वार, पटियाला बना सियासी केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन