फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मान कौरः उम्र 103 साल, जज्बा इतना कि दुनिया में फहरा रहीं तिरंगा, अब पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Sat, 24 Aug 2019 10:30 AM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi Will Honor 103 Year old athlete Maan Kaur

दिग्गज एथलीट मान कौर (103) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को दिल्ली में सम्मानित करेंगे। मान कौर को एथलेटिक्स में उपलब्धियों पर यह सम्मान दिया जा रहा है। मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह (79) ने बताया कि दो दिन पहले पीएमओ से फोन आया कि उनकी मां को दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाना है। इसके लिए वह दिल्ली पहुंचें। 

Prime Minister Modi Will Honor 103 Year old athlete Maan Kaur
एथलीट मान कौर

गुरदेव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिलना गर्व की बात है। खुद मान कौर भी प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिलने को लेकर उत्सुक हैं। मान कौर देश ही नहीं विदेशों में भी आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर नाम रोशन कर रही हैं। कुछ ही दिन पहले मान कौर को गॉल ब्लेडर से संबंधित बीमारी की शिकायत हुई थी। 

Prime Minister Modi Will Honor 103 Year old athlete Maan Kaur
मान कौर - फोटो : फाइल फोटो

अब वह इस बीमारी से उबर रही हैं। हालांकि, खेल के प्रति उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई देती है। वह इस साल दिसंबर में मलेशिया में एशियन गेम्स और अगले साल के शुरू में कनाडा में होने वाली एथलेटिक मीट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास कर रही हैं। मां मान कौर की खेल में उपलब्धियों पर बेटे गुरदेव सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि मां पर गर्व महसूस हो रहा है। इस उम्र में जहां अधिकतर लोग बीमारियों से ग्रस्त होकर चारपाई पर रहते हैं, वहीं मां देश ही नहीं विदेशों में भी मेडल जीतने में लगी हुई हैं। जब भी वह मेडल जीतती हैं तो सिर गर्व से ऊंचा हो जाता हैं। गुरदेव सिंह बताते हैं कि मां मान कौर को खुद को फिट रखने का जनून ऐसा है कि वह एक चैंपियनशिप जीतने के बाद अगली के लिए तैयारी में जुट जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Modi Will Honor 103 Year old athlete Maan Kaur
एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो

हिस्ट्री चैनल ने बनाई डाक्यूमेंट्री  
मान कौर की उपलब्धियों को देखते हुए हिस्ट्री चैनल ने उन पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी, जिसे हिस्ट्री चैनल पर भी दिखाया जा चुका है। यह फिल्म मान कौर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के एथलेटिक्स ग्राउंड पर बनाई गई। इनमें उनके रोजाना के वर्क आउट, खानपान और अभ्यास के बारे में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi Will Honor 103 Year old athlete Maan Kaur
सौ वर्षीय एथलीट मान कौर - फोटो : फाइल फोटो

उपलब्धियों पर एक नजर.. 
कनाडा में 2013 के अंत में मास्टर्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 400 मीटर,  200 मीटर, गोला फेंक और जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए 5 गोल्ड जीते।

अमेरिका में 2013 में वर्ल्ड सीरीज गेम्स में मान कौर ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, शॉटपुट, जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए 5 गोल्ड मेडल जीते।

अमेरिका में 2011 में यूएसए में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एथलीट ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजी गई। मान कौर भारत की पहली वेटरन खिलाड़ी हैं, जिसे यह खिताब मिला है।

 न्यूजीलैंड में 2017 में आकलैंड में हुए वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर रेस को मान कौर ने 14 सेकेंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। इसके साथ ही 200 मीटर रेस, शॉट पुट, जेवलियन थ्रो में भी गोल्ड जीता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed