अगर आप पंजाब की ओर यात्रा करने का विचार बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल पंजाब के लुधियाना रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे की माने तो यह हाल 24 अगस्त तक जारी रहेगा।ऐसे में आपको भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
एक ही दिन में 12 ट्रेनें रद्द, 24 अगस्त तक ऐसा रहेगा हाल, यात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को लुधियाना रूट पर एक साथ 12 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। ऐसे में उनकी जेब पर काफी असर देखने को मिला। हालांकि विभाग की ओर से बार-बार ट्रेनें रद्द होने की अनाउंसमेंट भी की जा रही थी। ट्रेनें 24 अगस्त तक रद्द रहेंगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी
दरअसल, उत्तर रेलवे के राजपुरा जंक्शन बठिंडा रेलखंड व धुरी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे की ओर से इस रूट पर जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं। ऐसे में यात्री बसों का सहारा ले सकते हैं। वहीं ट्रेनें नहीं चलने पर यात्री पूरे दिन परेशान दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- रोककर पूछोगे सिख हो या नहीं
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लुधियाना रूट पर ट्रेनें रद्द की गई हैं। 24 अगस्त तक ट्रेनें रद्द रहेंगी। - मिथिलेस, उपस्टेशन अधीक्षक।
हिसार से लुधियाना जाने वाली बसों की समय सारिणी
- सुबह 5 बजकर20 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्राइवेट बस
- सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पंजाब रोडवेज
- दोपहर 3 बजे पंजाब रोडवेज
- दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब रोडवेज