बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police nabbed the accused within 48 hours of the incident; two pistols and cartridges were recovered

वारदात के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचे आरोपी, दो पिस्तौल और कारतूस बरामद

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:44 PM IST
Police nabbed the accused within 48 hours of the incident; two pistols and cartridges were recovered
कपूरथला पुलिस ने गांव बिशनपुर जट्टां में 11 अगस्त को हुए लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा हत्याकांड को सुलझाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और तीन मिसफायर कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना सिटी कपूरथला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि 11 अगस्त की रात को गांव बिसनपुर जट्टां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका भाई हरशदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने 12 अगस्त को थाना कोतवाली कपूरथला में विभिन्न संगीन धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 150 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात के 48 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ तना पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी गांव बिशनपुर जट्टां, कपूरथला और मनदीप सिंह उर्फ सागा पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गली नंबर-2, लकड़ मंडी बाजार, कपूरथला के रूप में हुई है। दोनों को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। हथियार और कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक Norinco Cal .30 पिस्तौल (मेड इन चाइना), एक PX5 STROM पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और तीन मिसफायर कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ तना के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना करतारपुर में आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है, जिसमें वह जमानत पर है। इसके अलावा थाना सिटी जालंधर में लड़ाई-झगड़े का मामला भी दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी मनदीप सिंह उर्फ सागा के खिलाफ फिलहाल कोई पुराना आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, हत्या के कारणों और हथियारों के स्रोत को लेकर पूछताछ करेगी। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस मौके पर डीएसपी मेजर डॉ. शीतल सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई लखबीर सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: एक माह बाद नहर किनारे दबा मिला श्रमिक का अस्थिपंजर, पत्नी बेटी ने कराई हत्या

14 Aug 2026

हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान

Mandi: 23 ग्राम चिट्टे के साथ सैनिक गिरफ्तार, धर्मपुर का रहने वाला है आरोपी

14 Aug 2026

मंडी गोबिंदगढ़ में नशा तस्कर के मकान पर चला नगर काउंसिल का पीला पंजा

लुधियाना में बायोगैस प्लांट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे आप कार्यकर्ता

14 Aug 2026
विज्ञापन

Video: सर्वोदय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, बोले- हमें खाना सही से नहीं मिलता

14 Aug 2026

Video: नवयुग कन्या महाविद्यालय में सावन मेला, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन

14 Aug 2026
विज्ञापन

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार;VIDEO

14 Aug 2026

Video: चकबस्त पार्किंग शुरू होने से जल्द जाम से मिलेगी राहत

14 Aug 2026

Video: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल ऑफर

14 Aug 2026

Video: 24 घंटे से बिजली गुल, वसंतकुंज उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा

14 Aug 2026

VIDEO: राजू की मौत के बाद सियासत गर्म, एनकाउंटर की धमकी देने वाले पुलिस कर्मियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई

14 Aug 2026

VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, करीब ढाई घंटे तक यहां रहेंगे

14 Aug 2026

VIDEO: अयोध्या में सीएम योगी: दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, साधु-संतों से की भेंट

14 Aug 2026

हांसी के डाटा गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

14 Aug 2026

झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों नागरिकों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Video: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने उकेरी यादें

14 Aug 2026

कानपुर के बंगाली मोहाल में बड़ा हादसा टला, जर्जर छज्जा ढहने से नीचे खड़ी दो गाड़ियां दबी

14 Aug 2026

Noida Rain: नोएडा में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से राहत; IMD ने जारी की चेतावनी

14 Aug 2026

तिरंगा यात्रा से गूंजा कानपुर, श्रम विभाग ने स्कूली बच्चों ने बैंड के साथ निकाली रैली

14 Aug 2026

परीक्षा परिणामों की विसंगतियों पर एनएसयूआई ने फूंका कुलपति का पुतला

14 Aug 2026

जींद के जुलाना में 9 दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, कूड़े के लगे ढेर

14 Aug 2026

बरला के गांव पहाड़ीपुर से शुरू हुई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में फहराया उल्टा झंडा

14 Aug 2026

हांसी में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने सरकार को घेरा

14 Aug 2026

Kangra: बैचवाइज शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग, धर्मशाला में टेट पास अभ्यर्थियों ने निकाली रैली

14 Aug 2026

Census 2026: बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगी जनगणना, 17 अगस्त से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

14 Aug 2026

फतेहाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर इनलो की स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन

14 Aug 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए 148 अतिरिक्त डिब्बे, 192 विशेष ट्रिप

Kangra Fort: ऐतिहासिक कांगड़ा किले में गूंजा देशभक्ति का संदेश, तिरंगा यात्रा और रंगोली से दिखाया राष्ट्रप्रेम

14 Aug 2026

Shimla: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का खास ऑफर, सिर्फ एक रुपये में 24 दिन की 4जी सेवा; 1,111 रुपये में फाइबर योजना

14 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed