{"_id":"6a7f22b077e87dd7170a642c","slug":"video-masked-thieves-barged-into-a-grocery-store-in-broad-daylight-and-made-off-with-rs110-lakh-from-the-cash-box-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े करियाना स्टोर में घुसे नकाबपोश चोर, गल्ले से 1.10 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े करियाना स्टोर में घुसे नकाबपोश चोर, गल्ले से 1.10 लाख रुपये उड़ाए
शहर के शास्त्री नगर और डिस्पोजल रोड इलाकों में लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। अब चोर घरों और दुकानों में घुसकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही मामला डिस्पोजल रोड पर गोशाला के नजदीक स्थित एक करियाना स्टोर में सामने आया, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश युवक सामान लेने के बहाने दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार की नजर बचाकर गल्ले से करीब 1.10 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए।
वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार विक्की ने मामले की शिकायत थाना सिटी पुलिस को देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। दुकानदार के मुताबिक दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दुकान में आए और उन्होंने ठंडी स्ट्रिंग की बोतल मांगी। जैसे ही वह बोतल लेने के लिए दुकान के अंदर दूसरी तरफ गया, दोनों युवकों ने मौका पाकर गल्ले में रखे करीब 1.10 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उसने दुकान के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिससे आरोपियों के बारे में कुछ सुराग पुलिस को दिए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।
पहले टीचर और सेवादार से लूट, अब दुकान में चोरी
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कुछ ही मिनटों में एक टीचर और सेवादार के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हो चुकी है, लेकिन उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। ऐसे में अब दुकान में घुसकर हुई चोरी की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डिस्पोजल रोड और शास्त्री नगर सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि चोरी और लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस संबंध में थाना सिटी जगराओं के एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।