Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Flag march held in Kapurthala ahead of Independence Day; tight security arrangements in place under the leadership of SSP Gaurav Toora
{"_id":"6a7f22bfa76da0f33d01f19a","slug":"video-flag-march-held-in-kapurthala-ahead-of-independence-day-tight-security-arrangements-in-place-under-the-leadership-of-ssp-gaurav-toora-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फ्लैग मार्च, SSP गौरव तूरा के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फ्लैग मार्च, SSP गौरव तूरा के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को मुख्य रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए कपूरथला पुलिस द्वारा एक विशेष फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसएसपी कपूरथला श्री गौरव तूरा की कुशल अगुवाई में शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरा।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि जिले के भीतर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल, गुरु नानक स्टेडियम में सुरक्षा के विशेष और कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। स्टेडियम के आसपास और अंदर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस द्वारा कपूरथला के मुख्य बस अड्डे पर भी एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।