Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Punjab Former Chief Minister played an important role in the marriage of Milkha Singh and Nirmal Milkha Singh
{"_id":"60ccf574bbdf543fa802f1c5","slug":"punjab-former-chief-minister-played-an-important-role-in-the-marriage-of-milkha-singh-and-nirmal-milkha-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरी कराई थी मिल्खा सिंह की प्रेम कहानी, कुछ यूं परवान चढ़ा था प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादें: पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरी कराई थी मिल्खा सिंह की प्रेम कहानी, कुछ यूं परवान चढ़ा था प्यार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिल्खा सिंह अपनी पत्नी निर्मल के साथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान धावक और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।13 जून को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। दो महान खिलाड़ियों के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। मिल्खा सिंह और निर्मल कौर की मुलाकात साल 1955 में श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। मिल्खा सिंह को पहली नजर में निर्मल कौर से प्यार हो गया।
प्यार परवान चढ़ा लेकिन निर्मल कौर के परिवार को मिल्खा सिंह पसंद नहीं थे। शादी में अड़चनें आईं तो पंजाब के मुख्यमंत्री को इनकी प्रेम कहानी पूरी करवाने के लिए आगे आना पड़ा था। एक इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने कहा था कि हर खिलाड़ी और एथलीट की जिंदगी में प्यार आता है, उसे हर स्टेशन पर एक प्रेम कहानी मिलती है। मिल्खा सिंह की जिंदगी में तीन लड़कियां आईं। तीनों से प्यार हुआ, लेकिन शादी उन्होंने निर्मल कौर से की।
2 of 5
पत्नी निर्मल कौर के साथ मिल्खा सिंह।
- फोटो : फाइल
मिल्खा सिंह और निर्मल कौर 1955 में कोलंबो में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए थे। निर्मल कौर उस समय भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान थीं, जबकि मिल्खा सिंह एथलेटिक्स टीम का हिस्सा थे। पहली नजर में मिल्खा को निर्मल पसंद आ गईं।
3 of 5
मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा।
- फोटो : फाइल
दोनों ने एक-दूसरे से काफी बातें कीं। जब वापस जाने लगे तो मिल्खा सिंह अपने होटल का पता लिखकर देने लगे। जब कोई कागज नहीं मिला तो उन्होंने निर्मल के हाथ पर ही होटल का नंबर लिख दिया। फिर बातें और मुलाकातें होने लगीं और बात शादी तक पहुंच गईं लेकिन शादी में भी अड़चन आ गई। निर्मल पंजाबी खत्री फैमिली से थीं इसलिए परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिल्खा सिंह।
- फोटो : फाइल
पंजाब के मुख्यमंत्री ने की थी मदद उस समय मिल्खा सिंह काफी चर्चा में आ गए थे और उनकी शादी में अड़चन की बात भी कई लोगों तक पहुंच चुकी थी। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों को पता चला तो वे मदद के लिए आगे आए और दोनों परिवारों से बात कर शादी तय करवा दी।
विज्ञापन
5 of 5
मिल्खा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1962 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मिल्खा सिंह ने कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वे खुद दसवीं पास हैं। बच्चों को पढ़ाने और संस्कार देने में उनकी पत्नी निर्मल का ही अहम रोल रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में निर्मल ने बच्चों की पढ़ाई और बाकी सभी बातों का ध्यान रखा। वे अपनी पत्नी को सबसे बड़ी ताकत मानते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।