फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं पटियाला के 'नेकचंद', बेकार चीजों को दिया नया रूप, कबाड़ से सजा दिया पार्क 

Wed, 06 Jan 2021 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Patiala Man gave new look to old things
पटियाला में निरभै सिंह धालीवाल ने बेकार चीजों को नया रूप दिया है। - फोटो : अमर उजाला

नेकचंद ने चंडीगढ़ में बेकार और टूटे-फूटे सामान से रॉक गार्डन का निर्माण किया था, इसी तर्ज पर पंजाब के पटियाला में भी एक मुख्याध्यापक ने प्रयास किया है। पटियाला के रहने वाले निरभै सिंह धालीवाल ने पुरानी और टूटी फुटी चीजों को नया रूप देते हुए एक पार्क का निर्माण किया है। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 में बने इस पार्क का आकर्षण ऐसा है कि दूर-दूर से लोग इस पार्क को देखने आने लगे हैं। 

Punjab : Patiala Man gave new look to old things
पटियाला में निरभै सिंह धालीवाल ने बेकार चीजों को नया रूप दिया है। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव चन्नो के मुख्याध्यापक निरभै सिंह धालीवाल ने लॉकडाउन में इस पार्क को मूर्त रूप देना शुरू किया था। इसको बनाने में 40 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यह खर्च इन्होंने खुद ही वहन किया है। उनके इस प्रयास का नतीजा यह रहा कि इस पार्क को लोग आर्ट डेकोरेशन के तौर पर जानने लगे हैं। लोगों का यह पंसदीदा सेल्फी स्पॉट बनता जा रहा है। 
 
Punjab : Patiala Man gave new look to old things
पटियाला में बेकार चीजों को मिला नया रूप। - फोटो : अमर उजाला
तिनका-तिनका जोड़ कर पार्क को दिया है नया रूप 
धालीवाल का कहना है कि लॉकडाउन के समय जब स्कूल बंद हो गए थे। तभी इन्होंने इस पार्क को बेकार पड़ी वस्तुओं से सजाना शुरू किया था। इसको सजाने के लिए टूटी बोतल, फ्यूज पड़े बल्बों, पुराने व बेकार पड़े चरखों, टायरों, चूल्हों, पुरानी साइकिलों, लोहे की वस्तु, छतरियों, टूटे टेबल, पुरानी जींस, कपड़ों, टेडीबियर, शीशे, फ्रेम, जूतों, रंग करने वाले ब्रश, टंकी, घड़ों, दीयों और बिजली के सामान का इस्तेमाल किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab : Patiala Man gave new look to old things
पटियाला में बेकार चीजों को दिया नया रूप। - फोटो : अमर उजाला
रंगकर्मी भी हैं धालीवाल 
मुख्याध्यापक निरभै सिंह धालीवाल एक रंगकर्मी भी हैं और पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास ओपन एयर थियेटर भी चलाते हैं। इसमें वे युवाओं को कलामंच की ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने बताया कि इस काम में अब तो इलाके लोग भी सहयोग देने लगे हैं। वे अपने घरों में पड़े पुराने सामान को निकालकर पार्क में रख जाते हैं। पार्क का आर्ट डेकोरेशन के नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट भी चल रहा है। 
 
विज्ञापन
Punjab : Patiala Man gave new look to old things
पटियाला में निरभै सिंह धालीवाल ने बेकार चीजों को नया रूप दिया है। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक सुरभि मलिक ने भी इस काम के लिए धालीवाल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास से सीख लेकर हमें भी अपने आसपास के क्षेत्र को साफ- सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed