फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: गायक की मौत से गमजदा कुत्ते, अभी तक नहीं खाया खाना, हालत देख लोग भी स्तब्ध

Tue, 31 May 2022 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala cremated at his native village Moosa in Mansa
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मंगलवार को नम आंखों से लोगों ने अंतिम विदाई दी। मानसा के गांव मूसा में हजारों की भीड़ अपने चहेते गायक को आखिरी बार देखने उमड़ी। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। अंतिम यात्रा ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई। यह सिद्धू मूसेवाला का पसंदीदा ट्रैक्टर था। लोगों में अपने चहेते गायक को खोने का बेहद गम है। गायक के घर में भी मातम पसरा है। हालत यह है कि सिद्धू मूसेवाला के कुत्तों ने रोटी तक नहीं खाई है। 

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala cremated at his native village Moosa in Mansa
अंतिम संस्कार में उमड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पालतू कुत्तों ने नहीं खाई रोटी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पालतू दो कुत्तों ने कुछ नहीं खाया है। परिजनों ने बताया कि इन जानवरों के साथ सिद्धू मूसेवाला को बहुत मोह था। जबसे इनको वह नजर नहीं आ रहे तब से इन्होंने रोटी को मुंह नहीं लगाया है। दोनों कुत्ते स्तब्ध होकर रह गए हैं। 

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala cremated at his native village Moosa in Mansa
बेटे को पगड़ी बांधते पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुनिया भर में थे सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक
छोटी उम्र में संगीत जगत के शिखर तक अपना नाम बनाने वाले सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक दुनिया भर में थे। इसका सबूत उनकी अंतिम यात्रा पर देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, कनाडा, इंग्लैंड व महाराष्ट्र से बड़ी गिनती में प्रशंसक पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala cremated at his native village Moosa in Mansa
उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संघरेड़ी में हुई थी सिद्धू की मंगनी, एक माह बाद था विवाह
सिद्धू मूसेवाला की मंगनी जिला संगरूर के गांव संघरेड़ी में हुई थी। एक माह बाद विवाह होना था। पहले चुनाव में खड़े होने के कारण इस विवाह को आगे कर दिया था। दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इस हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों के अरमान मन में ही रह गए।  

विज्ञापन
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala cremated at his native village Moosa in Mansa
अंतिम दर्शन को उमड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन नेताओं और कलाकारों ने किए अंतिम दर्शन
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्वमंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह जीरा, अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, फिल्म अदाकार गिपी ग्रेवाल, कोरवाला मान, आर नेत, एमी विर्क, गिल रोंता, अफसाना खान, पंजाब कांग्रेस की सचिव रणजीत कौर भट्टी, प्रधान गुरप्रीत सिंह मोनी, चेयरमैन सुरेश कुमार नंदगढ़िया, प्रधान मनदीप गोरा, कांग्रेसी नेता प्रितपाल सिंह डाली, सरपंच पोलोजीत सिंह बाजेवाला, नंबरदार हरमेल सिंह खोखर, हरप्रीत सिंह बहणीवाल, सरपंच हरचरण सिंह खोखर, बादल सिंह बाहमणवाला, बसपा नेता भगवान सिंह भाटिया, बबलजीत सिंह ख्याला, गुरदीप सिंह लखमीरवाला, अप्पी झब्बर, रणजीत सिंह दोदड़ा आदि ने सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed