Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
rohtak five student main role play bollywood movie once upon a time in delhi movie based on delhi ra
{"_id":"cfb6f360e12c054e3ba8c1cfbd06dd40","slug":"rohtak-five-student-main-role-play-bollywood-movie-once-upon-a-time-in-delhi-movie-based-on-delhi-ra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
1 of 5
Link Copied
दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए ‘निर्भया कांड’ को रोहतक की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के पांच छात्र बड़े पर्दे पर दोहराएंगे। देखिए, पूरा मामला। -रिपोर्ट/विनीत तोमर, रोहतक।
Trending Videos
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
2 of 5
बॉलीवुड फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन दिल्ली’ में यूनिवर्सिटी के पांच छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि किस तरह निर्भया के दरिंदों को बचाने के लिए कानूनी दांव-पेंच खेले गए। यूं तो स्टेट यूनिवर्सिटी अधिकतर समय विवादों में रहती है, लेकिन इस बार यहां के छात्र नकारात्मक भूमिका में रहकर लोगों को एक संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
3 of 5
बॉलीवुड डायरेक्टर आर.के. खन्ना की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन दिल्ली’ में यूनिवर्सिटी के एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र राज चौहान और शमशेर उर्फ सैम असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे फिल्म में नकारात्मक भूमिका भी निभा रहे हैं। दादरी निवासी छात्र अभिमन्यु निर्भया का केस लड़ रहे वकील के असिस्टेंट के तौर पर फिल्म में काम कर रहा है।
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
4 of 5
इनके अलावा दो अन्य छात्रों में सुरेंद्र डांस टीचर बना है तो महेंद्रगढ़ निवासी हरिओम भी आरोपी की भूमिका में है। फिल्म की पूरी कहानी निर्भया के अधिवक्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि फिल्म में नाबालिग आरोपी के मुद्दे को नहीं लिया गया है। फिल्म की लगभग 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि 2016 के आखिर तक फिल्म रिलीज हो जाए। फिल्म को लेकर सभी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ को बड़े पर्दे पर फिर दोहराएंगे 5 छात्र
5 of 5
असिस्टेंट डायरेक्टर और रेपिस्ट की भूमिका निभाने वाले राज का कहना है कि फिल्म 16 दिसंबर 2012 को हुए दिल्ली के निर्भया कांड पर आधारित है। इसमें दर्शाया गया किस तरह निर्भया के दरिंदों को बचाने के लिए कानूनी दांव-पेंच आजमाए जाते हैं। फिल्म का मकसद यह है कि चंद रुपयों की खातिर आरोपियों को बचाने के लिए किस हद तक तानाबाना बुना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।