{"_id":"59817da34f1c1b660b8b4904","slug":"shaheed-mandeep-singh-mother-interview-on-abu-dujana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी अबू दुजाना की मौत पर शहीद की मां बोली कुछ ऐसा, सभी के आंसू निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी अबू दुजाना की मौत पर शहीद की मां बोली कुछ ऐसा, सभी के आंसू निकले
Fri, 04 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी अबू दुजाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सेना ने आतंकी अबू दुजाना को मार गिराया तो देश के एक शहीद की मां ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सभी के आंसू निकल आए। आप भी सुनिए क्या कहा उन्होंने।
2 of 5
कौन है अबु दुजाना
- फोटो : social media
अबू दुजाना को मौत के घाट उतार कर भारतीय सेना ने शहीद मनदीप सिंह की शहादत का नौ महीने बाद बदला ले लिया। अबू दुजाना को मारने के बाद सेना के जवानों ने मनदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद की मां ने भी सेना को बधाई दी। शहीद की माता निर्मला देवी ने पहले दिन यह कहा था कि उनके पुत्र की आत्मा को तभी शांति मिलेगी, जब आतंकी का खात्मा होगा।
3 of 5
शहीद मनदीप सिंह
मंगलवार को जैसे ही सेना के आपरेशन के दौरान आतंकी अबू दुजाना को मारने की खबर सामने आई तो शहीद मंदीप सिंह के परिवार ने सेना के इस आपरेशन की सराहना की। मनदीप सिंह के भाई ने बताया कि जिस प्रकार से मनदीप के शरीर के साथ बर्बरता हुई थी, उसी प्रकार से आतंकी के साथ भी किया जाए। उसके शरीर को जानवरों के आगे डाला जाए, तभी सुकून मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
शहीद मनदीप सिंह की मां से बात की गई तो उन्होंने सरकार और सेना की सराहना की। इसके अलावा निर्मला देवी ने बताया कि अभी तक सरकार ने उनकी एक ही मांग को पूरा किया है। गांव में शहीद स्मारक बनाया जाना और स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखना अभी बाकी है। बता दें कि अक्तूबर 2016 में एलओसी पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान मनदीप शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
लेकिन शहीद जवान से साथ आतंकवादियों ने बर्बरता करते हुए शरीर को क्षत-विक्षत कर छोड़ दिया। इससे दुखी शहीद जवान मनदीप की पत्नी ने मोदी सरकार से निवेदन करते हुए कहा था कि वो पाक को समझा दें, समझे तो ठीक वर्ना उसे खत्म कर दें। कम से कम रोज-रोज सभी की दिवाली काली नहीं होगी। 27 साल के मनदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में 17 सिख रेजिमेंट में तैनात थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।