फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala murder: सिद्धू मूसेवाला को तीन साल में 23 बार मिली धमकी...7000 फोन कॉल्स में मिले अहम सबूत

Wed, 01 Jun 2022 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jun 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Sidhu Musewala received 23 threats in three years Vital evidence found in 7000 phone calls
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अब तक की जांच में 7000 फोन कॉल्स संदेह के घेरे में आईं हैं। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान यह डाटा नौ मोबाइल टावरों के जरिये हुईं 90 हजार मोबाइल कॉल्स से जुटाया है। इनकी जांच के लिए पुलिस द्वारा एक बड़ी साइबर विशेषज्ञ टीम को लगाया गया है। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान दावा किया है कि उनके हाथ कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे वह इस केस को सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारी हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लेकर सिद्धू मूसेवाला से की गई फोन पर बातचीत से जुड़े सबूत जुटा रही है। पुलिस को जांच के दौरान करीब 21 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जो संदेहास्पद हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले को अंजाम देने के लिए कातिलों ने चार तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया और हमलावरों ने 37 राउंड फायरिंग की।
Sidhu Moose Wala murder Case Sidhu Musewala received 23 threats in three years Vital evidence found in 7000 phone calls
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तक की जांच के अनुसार पंजाब पुलिस ने नौ विभिन्न मोबाइल टावरों से करीब 90,000 कालों की जांच की है। जांच में 7000 फोन कॉल्स ऐसी मिली हैं जो संदेह के घेरे में हैं। किसी प्रकार कोई चूक न हो इसके लिए साइबर के माहिर पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
Sidhu Moose Wala murder Case Sidhu Musewala received 23 threats in three years Vital evidence found in 7000 phone calls
पंजाब - फोटो : एएनआई
दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में पुलिस
पंजाब पुलिस भी लगातार दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर शाहरुख से पुलिस पूछताछ कर सकती है। अब तक पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गुरलाल और गोल्डी बरार से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Sidhu Musewala received 23 threats in three years Vital evidence found in 7000 phone calls
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
तीन साल में 23 बार मिली धमकी
पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि मूसेवाला को पिछले तीन साल में 23 बार गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्हें बिश्नोई गिरोह, गुरलाल गिरोह, सुक्खा काहलवां और गोल्डी गिरोह से जुड़े गुर्गों से धमकियां मिल रहीं हैं।
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case Sidhu Musewala received 23 threats in three years Vital evidence found in 7000 phone calls
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
ईश्वर सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का कार्यभार सौंपा
पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी ईश्वर सिंह को विजिलेंस ब्यूरो से बदलकर एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही उनके स्थान पर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed