पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में वापसी की थी। वह स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने गया था लेकिन गुरलाल की हत्या के बाद फिर से जरायम की दुनिया में सक्रिय हो गया। बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। गुरलाल लॉरेंस बिश्नोई के सबसे करीबी लोगों में से एक था, इसलिए उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। उसके बाद गोल्डी ने कनाडा से ही एक के बाद एक हत्याएं करानी शुरू कर दीं। गोल्डी ने 18 फरवरी 2021 को भाई की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब के फरीदकोट में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोलियां मरवाकर हत्या करवा दी।
Sidhu Moose Wala: कनाडा पढ़ाई करने गया गोल्डी बराड़ ऐसे अपराध की दुनिया में लौटा, चचेरे भाई की हत्या के बाद बौखला उठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद मुक्तसर मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या कराई। हत्याओं के साथ ही रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू किया। बता दें कि गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। वहीं दूसरी ओर दविंदर बंबीहा का वर्ष 2016 में एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद भी लगातार फेसबुक पर पोस्ट डाले जा रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इस गैंग ने मार्च 2020 को बाउंसर सुरजीत की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।
ट्रांसपोर्टर व क्लब संचालक से मांगी रंगदारी
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के नाम पर इसी साल 22 जनवरी को फोन कर सेक्टर-32 के एक ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। बाद में 25 लाख में बात बनी। ट्रांसपोर्टर ने गोल्डी के गुर्गे को सात लाख रुपये दे दिए लेकिन उसे फोन आता रहा। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने गोल्डी के गुर्गे को पकड़ लिया। वहीं गोल्डी बराड़ ने नवंबर 2021 में शहर के पूर्वी इलाके में स्थित एक क्लब के मालिक को फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस को क्लब संचालक को सुरक्षा देनी पड़ी थी।
सोशल मीडिया पर मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार औलख को ठहराया
दविंदर बंबीहा और गौंडर एंड ब्रदर्स के नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार पंजाबी गायक मनकीरत औलख को ठहराया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे मनकीरत औलख का हाथ है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ ने ली है लेकिन इस हत्या के पीछे की वजह सिर्फ पैसा है।
यह हत्या करवाने वाला और कोई नहीं बल्कि मनकीरत औलख है क्योंकि मनकीरत ही सभी कलाकारों की जानकारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ को देता है। हर सिंगर से गोल्डी और लॉरेंस को पैसे जाते हैं। पोस्ट में आगे लिखा गया है- सिद्धू से मेरा कोई पर्सनल रिलेशन नहीं है, बस एक मां का बेटा चला गया, इस बात का दुख है। वहीं दविंदर बंबिहा ने पोस्ट में लिखा है कि लॉरेंस और गोल्डी हर बार बेकसूर को मारते हैं और फिर अपने लोगों को भी मरवा देते हैं। इस हत्या में मनकीरत औलख का हाथ है।
चर्चित मर्डर केस
- सोनू शाह के हत्या के बाद फेसबुक पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने जिम्मेदारी ली थी
- बाउंसर सुरजीत की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली
- मीत बाउंसर हत्याकांड में भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने जिम्मेदारी ली थी