फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगरूर उपचुनाव: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के इर्दगिर्द घूमने लगी सियासत, आम आदमी पार्टी ने बदला पैंतरा, क्या मिलेगी कामयाबी?

Mon, 06 Jun 2022 05:29 AM IST
ajay kumar सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 05:29 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder will affect Sangrur Lok Sabha by election
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह) की हत्या के दर्द ने पंजाब की सियासत को पूरी तरह से बदल दिया है और अब सूबे की सियासत, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के इर्दगिर्द घूमने लगी है। सियासत के बदले रुख को भांपते हुए सूबे की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा चुनाव के लिए अपना पैंतरा बदल दिया है। जबकि इससे पहले कई बडे़ सेलिब्रिटी व अन्य शख्सियतों के नाम की चर्चा थी। 

Sidhu Moosewala murder will affect Sangrur Lok Sabha by election
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला

पार्टी ने गांव घराचों के सरपंच गुरमेल सिंह को उपचुनाव में उतारकर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। हालांकि यह मतदाताओं पर निर्भर रहेगा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पनपा जन आक्रोश उपचुनाव में अपना रंग दिखाएगा अथवा नहीं लेकिन आप पार्टी ने लोगों की नब्ज को टटोलते हुए साधारण परिवार के सरपंच गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है।

Sidhu Moosewala murder will affect Sangrur Lok Sabha by election
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

सियासी जानकार मानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने लोगों में अपनी छवि को बचाने के लिए आम कार्यकर्ता को लोकसभा उपचुनाव में उतारा है। यह पार्टी से दूर हो रहे समर्थकों को करीब लाने की कोशिश है। इससे पहले प्रथम चरण के राज्यसभा सदस्यों के चयन के मामले में पार्टी की खासी फजीहत हुई थी। वीआईपी की सुरक्षा वापस लेने के फैसले का परिणाम सभी के सामने है और तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार व आप को चारों तरफ से घेर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder will affect Sangrur Lok Sabha by election
पिता ने पगड़ी उतारकर किया लोगों का धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला

तमाम विपक्षी दल कोशिश में हैं कि संगरूर उपचुनाव में किसी ऐसे नामवर व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारकर समर्थन दिया जाए जिससे आम आदमी पार्टी को गंभीर चुनौती मिल सके। सोशल मीडिया पर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इस संबंध में जमकर प्रचार किया जा रहा है कि गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा जाए और यही सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य नेता ऐसी अपील कर रहे हैं। इस बीच सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बढ़ते अपराधों को लेकर आप सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder will affect Sangrur Lok Sabha by election
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता ने किया चुनाव लड़ने से मना
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासत गर्म है। अब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को संगरूर उपचुनाव में उतारने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने सभी दलों से इसे समर्थन देने की अपील भी की है। हालांकि आम आदमी पार्टी यहां से गुरमेल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अकाली दल और भाजपा समेत कांग्रेस ने अभी तक किसी नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि मूसेवाला के पिता ने इससे इनकार किया और कहा कि अभी मेरे बेटे की भी राख ठंडी नहीं हुई, चुनाव लड़ने का मन नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed