फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: मूसेवाला की हत्या में नाम आने पर मनकीरत औलख का बड़ा बयान, बोला-मुझे कोई मार दे और...

Sun, 05 Jun 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh reaction on Sidhu Moosewala Murder
मनकीरत औलख और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से कई गैंग सामने आ रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली तो कई गैंगस्टर्स ने हत्या का बदला लेने का एलान कर दिया। लॉरेंस बिश्नोई के इस हत्या मामले से जुड़ने के बाद गायक मनकीरत औलख भी चर्चा में आ गए। कई गैंगस्टर्स ने औलख को हत्या का जिम्मेदार बताया। इसके बाद से औलख विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। 


सोशल मीडिया पर बिश्नोई और औलख की तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि दोनों खास दोस्त हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े दिख रहे हैं। इसके बाद शनिवार को औलख की कॉलेज की दोस्त वकील सिमरनजीत कौर गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि यदि मनकीरत ने किसी पोस्ट में लॉरेंस को भाई लिख दिया तो क्या गुनाह किया। तब उसे भी नहीं पता था कि लॉरेंस आगे चलकर गैंगस्टर बन जाएगा। किसी का पुराना जानकार होना आपको उसके कर्मों का दोषी नहीं बना सकता। उन्होंने आगे कहा है कि पंजाब को पंजाब रहने दो मिर्जापुर न बनाओ। अब इसमें औलख ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।
Singer Mankirt Aulakh reaction on Sidhu Moosewala Murder
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
गायक मनकीरत औलख ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताया। कहा कि वह हमारे बीच नहीं हैं, बहुत बुरा हुआ। जवान बेटे का माता-पिता से अलग होना बहुत दुखद है। सिद्धू संगीत के क्षेत्र का मान थे। 

Singer Mankirt Aulakh reaction on Sidhu Moosewala Murder
Mankirt Aulakh - फोटो : social media
मनकीरत ने कहा मेरा लाइव आने का सिर्फ यही मकसद है कि मेरे बारे में गलत तरीके से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है कि मेरा कोई मैनेजर था। उन्होंने कहा पहले वेरिफाई कर लो, मेरा कौन सा मैनेजर था। क्यों झूठी बातें फैला रहे हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh reaction on Sidhu Moosewala Murder
Mankirt Aulakh, Sidhu Moose wala - फोटो : amar ujala
औलख ने कहा कि हाथ जोड़कर मैं विनती कर रहा हूं कि ऐसा मत करो। सारा पंजाब सदमे में है। किसी के बेटे की मौत हुई है और मेरे खिलाफ लिखा जा रहा है। कहा मुझे कोई मार दे और उससे आपका रांझा राजी हो जाए तो कर लो। 
 
विज्ञापन
Singer Mankirt Aulakh reaction on Sidhu Moosewala Murder
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मनकीरत ने कहा कि मेरे खिलाफ बहुत खबरें प्रकाशित हुई हैं लेकिन मैंने कभी कोई जवाब नहीं दिया लेकिन आज जवाब दिए बिना रहा नहीं गया। हम आज जो भी हैं, कड़ी मेहनत के दम पर हैं। जो यह बोल रहे हैं कि वह इस ग्रुप का है, उस ग्रुप का है, ऐसा कुछ नहीं है। पहले जब सिद्धू जिंदा थे तो उनके खिलाफ लिखते थे कि वो ऐसे करता है, ये करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed