फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले थे सिद्धू मूसेवाला, 11 जून को था जन्मदिन, कनाडा में भी शोक की लहर

Mon, 30 May 2022 09:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, मानसा/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, मानसा/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Singer Sidhu Moose Wala wedding was next month
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

11 जून को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन था। वहीं जून महीने में ही विवाह भी होना था। मगर उससे पहले ही प्रसिद्ध पंजाबी गायक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दुनिया भर में उनके फैन घटना से बेहद आहत हैं। परिवार ने हाल ही में नई हवेली में शिफ्ट भी किया था। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बताया जा रहा है मूसेवाला की मंगेतर भी सोमवार को परिवार के साथ दुख बांटने पहुंची थी।

Singer Sidhu Moose Wala wedding was next month
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

मंगलवार को होगा गांव मूसा में अंतिम संस्कार 
पंजाबी गायक सिद्धू मूस्सेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। पहले परिवार अपनी मांगों को लेकर पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच मौजूदा जज से करवाने के आश्वासश्न के बाद मूसेवाला का परिवार सहमत हुआ। सोमवार को देर शाम पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया लेकिन अभी तक इस में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा और उनके घर, सिविल अस्पताल अन्य जगह पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Singer Sidhu Moose Wala wedding was next month
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

पूरा दिन बंद रहे मानसा के बाजार 
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सोमवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर मानसा के बाजार पूरा दिन बंद रहे। व्यापार मंडल मानसा के अध्यक्ष बब्बी दानेवालिया ने कहा कि ‘आप’ की दो महीनों की सरकार में अनेक कत्ल, आत्महत्या और लूटपाट की वारदातें हुई हैं। पंजाब सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जब सेलिब्रिटी ही सुरक्षित नहीं तो इस राज्य में आम लोगों की सुरक्षा क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Sidhu Moose Wala wedding was next month
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

कनाडा में हजारों युवाओं ने जताया रोष
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब से लेकर सात समुंदर पार तक शोक की लहर है और खासकर युवाओं में खासा रोष है। कनाडा के वैंकुवर के सरींह में भारी संख्या में युवा जुट गए, जिनहोंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताया। कनाडा से लेकर अमेरिका, यूके में सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक की लहर है। सिद्धू मूसेवाला कुछ समय बाद कनाडा व अन्य देशों में लाइव शो में जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Singer Sidhu Moose Wala wedding was next month
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

23 जुलाई को वैंकुवर, 24 को विनीपेग, 30 जुलाई को टोरंटो, 31 जुलाई को कैलेगरी, 5 अगस्त को न्यूयार्क, छह अगस्त को शिकागो, 12 अगस्त को फ्रेस्को व 13 अगस्त को बे एरिया में पंजाबी रैपर एंड म्यूजिक कंपोजर के साथ लाइव शो की प्रस्तुति देनी थी। इसको लेकर सब कुछ सेट हो चुका था और वहां पर तैयारियां चल रही थीं। टिकटों की बिक्री भी हो चुकी थी। सिद्धू मूसेवाला के कनाडा में लाखों फैन है। सिद्धू लंबे समय तक कनाडा में रहे हैं। लिहाजा वहां पर सिद्धू की हत्या के बाद काफी शोक की लहर है। कनाडा के वैंकुवर के सरीह के रहने वाले प्रिंस का कहना है कि कनाडा में हरेक पंजाबी दिल से रो रहा है क्योंकि सिद्धू मूसेवाला कनाडा की जान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed