फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता बेचते हैं चाय...अब बेटा बनेगा एमबीबीएस डॉक्टर, प्रेरणादायक है दीपक शर्मा की सफलता

Sun, 27 Dec 2020 03:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Son Of Tea Seller Got Admission In Government Medical College For MBBS
दीपक शर्मा और उनके पिता रामचंद्र शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर में गोपीराम धर्मशाला के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले रामचंद्र शर्मा के बेटे दीपक शर्मा को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला है। दीपक शर्मा का राजस्थान के सीकर स्थित सरकारी मेडिकल कॉजेल में दाखिला हुआ है। दीपक के पिता रामचंद्र शर्मा का कहना है कि उनका सपना था कि बेटा डॉक्टर बनकर देश की सेवा करे। 

Son Of Tea Seller Got Admission In Government Medical College For MBBS
सांकेतिक तस्वीर।

परिवार की आर्थिक हालात कुछ अच्छी नहीं थी और वह स्वयं ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। चाय की दुकान चलाकर एक-एक पैसा जोड़ा है। बड़ी मेहनत से बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज बेटे की इस सफलता से बेहद खुश हूं।

Son Of Tea Seller Got Admission In Government Medical College For MBBS
दीपक शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजस्थान के सीकर के सरकारी मेडिकल कॉजेल में दाखिला होने पर दीपक शर्मा ने बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा बीकानेर के शादुल स्पोर्टस स्कूल से पास की एवं बाहरवीं की परीक्षा जीनियस स्कूल अनूपगढ़ से पास की। उसके बाद कोटा के एक संस्थान में कोचिंग की। दीपक ने बताया कि उसने कोचिंग के अलावा घर पर लगभग 8-10 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Son Of Tea Seller Got Admission In Government Medical College For MBBS
Punjab - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दीपक ने बताया कि वह रात के समय ही ज्यादातर पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान जब भी बोरियत या तनाव महसूस होता था तो कुछ समय परिजनों से फोन पर बात कर लेता था। टेलीविजन देखता या फिर संगीत सुनता। खास बात यह है कि दीपक ने इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
Son Of Tea Seller Got Admission In Government Medical College For MBBS
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दीपक ने बताया कि उसके पिता ने टी स्टाल चला कर उसे पढ़ाया है और उसके पिता का सपना था कि वह डॉक्टर बने। वह अपने पापा का सपना जरूर पूरा करेगा। दीपक ने बताया कि उसकी माता अनपढ़ है और उसकी बड़ी बहन हिना शर्मा ने बीएससी और बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed