सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympic: तांगा चलाते थे पिता, दुश्वारियों को हरा रानी रामपाल ने टोक्यो ओलंपिक में बुलंद कर दिया तिरंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Success Story of Indian Women Hockey Team Captain Rani Rampal
हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के पिता तांगा चलाते हैं। - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार का दिन भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए बहुत खास रहा। टोक्यो ओलंपिक में टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। ओलंपिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। इस जीत की सूत्रधार बेशक अमृतसर की गुरजीत कौर बनीं लेकिन टीम को इस सफलता तक पहुंचाने में कप्तान रानी रामपाल का अहम योगदान रहा। फास्ट फॉरवर्ड प्लेयर रानी रामपाल ने जिंदगी की दुश्वारियों को हराकर सफलता का झंडा बुलंद किया है। हरियाणा में शाहाबाद की बेटी रानी रामपाल के संघर्ष की कहानी उनके पिता की मेहनत के साथ शुरू हुई थी। शाहाबाद कस्बा के माजरी मोहल्ले की रानी के पिता तांगा चलाया करते थे और अक्सर महिला हॉकी खिलाड़ियों को आते-जाते देखते थे। बस यहीं से पिता के दिल में बेटी को खिलाड़ी बनाने की चाह जाग उठी और वह 6 वर्षीय बेटी को एसजीएनपी स्कूल के हॉकी मैदान में कोच बलदेव सिंह के पास छोड़ जाए। जहां से रानी की हॉकी की स्वर्णिम शुरुआत हुई।
Trending Videos
Success Story of Indian Women Hockey Team Captain Rani Rampal
परिवार के साथ रानी रामपाल। - फोटो : फाइल फोटो
रानी के पिता बेशक तांगा चलाते थे लेकिन रानी को इस बात की जरा भी हिचक नहीं रही कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। उन्हें अपने पिता पर गर्व है और इसलिए उन्होंने अपने नाम के साथ पिता का भी नाम लगा रखा है। अर्जुन व भीम अवार्ड से सम्मानित रानी बताती हैं कि घर में इतने पैसे भी नहीं थे कि पिता मेरे लिए हॉकी भी खरीद सकें, लेकिन मेरे सपनों में उड़ान थी और उन्हीं सपनों और इच्छाओं को देखते हुए पिता ने मुझे गांव की अकादमी में डाल दिया। भाई कारपेंटर था तो पिता और भाई दोनों के साथ की वजह से मेरी प्रैक्टिस किसी तरह चलती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story of Indian Women Hockey Team Captain Rani Rampal
रानी रामपाल। - फोटो : फाइल फोटो
अकादमी को द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता बलदेव सिंह चलाते थे। रानी रामपाल के लिए 2020 स्वर्णिम रहा है। 30 जनवरी, 2020 को रानी ने वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर जीता था।
 
Success Story of Indian Women Hockey Team Captain Rani Rampal
भारतीय महिला हॉकी टीम। - फोटो : twitter @imranirampal
रानी अपनी हर उपलब्धि के लिए कोच बलदेव सिंह का शुक्रिया अदा करती हैं। उनका कहना है कि मेरा परिवार जिस समय पैसे नहीं जुटा पाया था, मेरे कोच ने मेरे हाथ में हॉकी स्टिक थमा दी थी। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। कोच बलदेव सिंह भी कहते हैं कि रानी को हमेशा जीत दिखती थी, उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उसके सामने कौन सी टीम खेल रही है।
 
विज्ञापन
Success Story of Indian Women Hockey Team Captain Rani Rampal
रानी रामपाल। - फोटो : अमर उजाला
चौदह साल की उम्र में रानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाली सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी बनीं। जब वह 15 साल की थीं, 2010 में वह विश्व महिला कप की सबसे छोटी खिलाड़ी थीं। उन्हाेंने क्वाड्रिनियल टूर्नामेंट में सात गोल भी किए थे। रानी ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक गोल दागा था, जिसकी बदौलत भारत ने हॉकी जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। अपने प्रदर्शन की बदौलत ही रानी ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी हासिल की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed