फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

Thu, 23 Jul 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 23 Jul 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

suicide by married lady in punjab

वो नई नवेली थी। 4 महीने पहले ही जिसने लाल जोड़ा पहना था, आखिर ऐसा हुआ कि अब उसे कफन डालने की नौबत आ गई। देखिए पूरा मामला।

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

suicide by married lady in punjab

वारदात, पंजाब के बठिंडा शहर की कमला नेहरू कॉलोनी की है। यहां एक नवविवाहिता मृत हालत में मिली। पहचान दीपाली सिंगला (22) के तौर पर हुई। ससुराली जहां इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं दीपाली के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

suicide by married lady in punjab

पुलिस ने गुस्साए परिजनों को काफी मशक्कत के बाद काबू किया। थाना कैंट पुलिस ने मृतका के भाई अंकित सिंगला के बयानों पर उसके पति साहिल गोयल, जेठ पुनीत गोयल, ससुर संजीव गोयल और सास अनु गोयल पर केस दर्ज कर सभी को काबू कर लिया। उक्त लोगों की गिरफ्तारी के दौरान भी लड़की के परिजनों ने पुलिस की गाडिय़ों का घेराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

suicide by married lady in punjab

सिरसा निवासी अंकित सिंगला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दीपाली उर्फ गुड्डू की शादी फरवरी 2015 में नॉर्थ एस्टेट निवासी संजीव गोयल के लड़के साहिल गोयल के साथ हुई थी जो ठेकेदारी करता था। इसके बाद उसकी बहन को उसके ससुराली किसी न किसी बात पर परेशान करते थे। इसके चलते उसकी बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

एक ऐसी नई नवेली दुल्हन, मेहंदी उतरने से पहले अर्थी उठी

suicide by married lady in punjab

दीपाली के पिता दर्शन कुमार व अन्य परिजन जब घर पहुंचे तो देखा तो दीपाली का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था जिसके गले पर रस्सी के निशान के अलावा कई अन्य चोटों के निशान थे, जबकि फर्श पर खून भी बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि दीपाली को गंभीर हालत में पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed