{"_id":"5ed8b304c7345e3ac7201634","slug":"two-hand-grenade-found-and-blasted-in-tohana-of-fatehabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जमीन की पैमाइश के दौरान खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने किए ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जमीन की पैमाइश के दौरान खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने किए ब्लास्ट
सुशील सिंगला, टोहाना(फतेहाबाद)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जमीन की पैमाइश का काम चल रहा था कि खेत में दो हैंड ग्रेनेड पड़े मिले, जिन्हें देखकर पटवारी और उसके साथियों के होश उड़ गए। देखिए तस्वीरें...
Trending Videos
2 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले में उपमंडल टोहाना के गांव भोडी का है। सदर प्रभारी सुरेंद्र कांबोज ने बताया कि वीरवार सुबह उनके पास दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना देने के लिए फोन आया। सूचना मिलते ही वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड देखने के बाद उन्होंने बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। हिसार से साइंटफिक टीम इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और दोनों बमों को डिफ्यूज कर दिया गया, जिसके बाद उनमें ब्लास्ट भी हुआ।
4 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
बम निरोधक दस्ते ने दोनों हैंड ग्र्रेनेड गांव कन्हडी के पास खेतों में मिट्टी में दबाकर डिफ्यूज किए। बताया जा रहा है कि दोनों बम जर्जर हालत में थे, इसलिए इनके ऊपर कोई मार्का नहीं दिख रहा। इसलिए टुकड़ों को लेब में ले जाकर जांच की जाएगी कि ये हैंड ग्रेनेड किसके थे और कहां से आए थे?
विज्ञापन
5 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
एसआई बिशन सिंह ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया करीक एक घंटा चली। उन्होंने दोनों हैंड ग्रेनेड को मिट्टी में दबाया। फिर उनकी कील को हटा दिया, जिसके लगभग 3 मिनट बाद उनमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से आसपास की घास भी जल गई। मामले की गहनता से जांच शुरू हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।