भारत-पाकिस्तान के बार्डर की सुरक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधने खुद केंद्रीय मंत्री अटारी पहुंचीं और ऐसे मनाया रक्षाबंधन पर्व।
केंद्रीय मंत्री ने जवानों का मुंह करवाया मीठा
2 of 7
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : Amar ujala
हरसिमरत कौर बादल ने जवानों को राखी बांधी और मिठाईयां भी बांटी। पत्रकारों से बातचीत में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि भारत सरकार सीमा पार से शह प्राप्त नार्को आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देगी और विरोधियों की ओर से देश में गड़बड़ी फैलाने के मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने डाला गिद्दा और भंगड़ा
3 of 7
केंद्रीय मंत्री ने डाला गिद्दा और भंगड़ा
- फोटो : Amar ujala
बुधवार को अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधने संबंधी करवाए समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि शिअद ने अटारी सीमा पर देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध धरना भी लगाया था और उनकी ओर से लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हरसिमरत कौर ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल एवं पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के अनेक गिरोहों का पर्दाफाश करके नशीले पदार्थों का आतंकवाद फैलाने में लगी शक्तियों को करारा जवाब दिया जाएगा।
पंजाबी कलाकारों के साथ सेल्फी लेती केंद्रीय मंत्री
4 of 7
पंजाबी कलाकारों के साथ सेल्फी लेती केंद्रीय मंत्री
- फोटो : Amar ujala
राखी के अवसर पर सीमा पर जवानों को बधाई देते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि देश इनका हमेशा ऋणी है क्योंकि वे बहुत कठिन हालातों में देश की सीमाओं की सुरक्षा लिए अपने परिवारों और सगे संबंधियों से भी दूर बैठे हैं। सीमाओं पर तैनात जवानों की ओर से देश की सभी बहनों को सीमाओं की रक्षा करके प्रदान किया अमन और चैन सबसे बड़ा तोहफा है।
5 of 7
हरसिमरत कौर
- फोटो : Amar ujala
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तैनात जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमाओं पर राखी के अवसर पर समारोह किए गए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री की ओर से यह राखियां नई दिल्ली से विशेष रूप से मंगवाई गई थीं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान विषय पर तैयार की गई हैं।