फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा करवा चौथः दोनों हाथ पैर नहीं, फिर भी ऐसे किया चांद का दीदार, खूबसूरत तस्वीरें...

Sun, 28 Oct 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
unique karva chauth of disable couple of chandigarh
लक्ष्मी और विनोद

इस बार भी करवा चौथ में कई रंग देखने को मिले हैं। एक ऐसा ही रंग लक्ष्मी के रुप में देखने को मिला। सच में करवा चौथ की इतनी खूबसूरत तस्वीरें किसी ने नहीं देखी होंगी। लड़की के दोनों हाथ पैर नहीं, फिर भी चांद देखा और पूरी विधि से व्रत पूजन किया। देखिए कैसे...

unique karva chauth of disable couple of chandigarh
लक्ष्मी और विनोद

बता दें कि लड़की का यह दूसरा करवा चौथ था। पिछले साल कारवा चौथ से पांच दिन पहले ही लव मैरिज की थी। लड़की का नाम लक्ष्मी है और उसके पति का नाम विनोद। विनोद ने लक्ष्मी की व्रत पूजन में पूरी मदद की, कैसे ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं जिसने भी इस अनोखे करवा चौथ को देखा, वो गद्गद हो गया। हर किसी के मुंह से निकला जोड़ी हो ती ऐसी और पति हो तो ऐसा।

unique karva chauth of disable couple of chandigarh
लक्ष्मी और विनोद

चंडीगढ़ के फर्नीचर कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी के दोनों हाथ पैर नहीं, विनोद का पैर खराब। मंदिर में मुलाकात हुई, फिर दोस्ती और प्यार। करीब डेढ़ साल की प्रेमी कहानी रही और एक दूजे को हमसफर बना दिया। शनिवार को नई साड़ी और साज श्रृंगार करके करवाचौथ पूजन के लिए लक्ष्मी तैयार होकर मंदिर गई। वहां पूजन करके पति की लंबी आयु के लिए दुआएं मांगी। लक्ष्मी को भगवान से कोई शिकायत नहीं है। लक्ष्मी का कहना है कि भगवान ने उन्हें विनोद जैसा पति दिया है जो उनका हमसफर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unique karva chauth of disable couple of chandigarh
लक्ष्मी और विनोद

रात को चांद निकलने के बाद लक्ष्मी ने छलनी पकड़ी और विनोद पूजन की थाली लेकर उसके सामने बैठ गया। इस तरह लक्ष्मी ने अपना व्रत पूरा किया, उसके बाद विनोद ने भी छलनी लेकर उसमें से लक्ष्मी का चेहरा देखा। यह देखकर लक्ष्मी शरमा गई और वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। माहौल इतना खूबसूरत था कि हर कोई निहारता रह गया।

विज्ञापन
unique karva chauth of disable couple of chandigarh
लक्ष्मी और विनोद

बता दें कि विनोद और लक्ष्मी ने डेढ़ साल तक चली मुलाकातों के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया और शादी कर ली। लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।

एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। वहीं एक दूसरे का हाथ थामकर लक्ष्मी और विनोद बेहद खुश हैं। दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं। विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। फाइनली हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed