{"_id":"5bd16588bdec2269651f24dd","slug":"unique-marriage-love-story-boy-tied-in-knot-with-disable-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और 'आमिर खान', दिव्यांग युवती से मिला 'मन' और गोद में उठाकर ले लिए 7 फेरे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और 'आमिर खान', दिव्यांग युवती से मिला 'मन' और गोद में उठाकर ले लिए 7 फेरे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
अनोखी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आमिर खान' जिनका 'मन' एक दिव्यांग युवती से मिला और ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने प्रेमिका को गोद में उठाया और सात फेरे ले लिए, तस्वीरों में देखिए ये अनोखी शादी।
अनोखी शादी
प्रेम भावना और समर्पण का जीता-जागता उदाहरण देखिए। इलाज कराते समय युवक को दिव्यांग युवती से प्यार हुआ, और उसने उसे गोद में उठाकर सात फेरे ले लिए। युवक ने अपने माता-पिता के विरोध के बावजूद दिव्यांग प्रेमिका से शादी रचा ली। जहां कुम्हरान मोहल्ला निवासी अमित 10वीं पास है और वेल्डिंग का काम करता है। वहीं लड़की रानू बीए-बीएड पास है और दिव्यांग है, उसके हाथ व पैर काम नहीं कर रहे। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने बुधवार को सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट में प्रेम विवाह रचा लिया। अमित ने कहा कि इस फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे, लेकिन यह फैसला उसने और रानू ने मिलकर लिया है। उनको जिंदगी बितानी है और दोनों अपने फैसले से खुश हैं।
अनोखी शादी
यूं हुआ दोनों में प्यार
अमित ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। इसी काम से एक बार वह सेवक सभा अस्पताल में वेल्डिंग करने गया था। वहां पर रानू दाखिल थी, जिसके पास उसकी मदद के लिए कोई नहीं था, क्योंकि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। ऐसे में इंसानियत के नाते वह उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में रुक गया और लगातार उसकी देखभाल करने लगा, इससे वह ठीक हो गई। बाद में वह उसे अन्य कई स्थानों पर भी चेकअप के लिए लेकर गया। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रामा कांप्लेक्स परिजात चौक स्थित कार्यालय में एक सादे समारोह में दोनों की शादी को संपन्न कराया।

फेरे
गोद में उठाकर लिए फेरे
विवाह फिल्म में जिस प्रकार हीरो एक हादसे में जल चुकी अपनी प्रेमिका को गोद में उठाकर फेरे लेता है, कुछ इसी तरह अमित ने भी अपनी प्रेमिका रानू को गोद में उठाकर फेरे लिए। पंडित मंत्रोच्चारण करता रहा और अमित रानू को गोद में उठाकर फेरे की रस्म पूरी करता रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई इन दोनों के प्यार की तारीफ कर रहा था।

unique marriage
- फोटो : डेमो
यह अपने आप में एक अनोखी शादी है और इसे ट्रस्ट द्वारा संपन्न कराया गया। प्रेम विवाह का असली उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लड़के अमित व लड़की रानू ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है, जो सराहनीय है। लड़की के माता-पिता नहीं हैं और अमित ने लड़की के दिव्यांग होते हुए उसका सहारा बनकर हिम्मत का काम किया है।
- संजय चौहान, चेयरमैन, सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट
- संजय चौहान, चेयरमैन, सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट