{"_id":"5bd15554bdec22693257b496","slug":"indian-railway-hope-on-hope-off-package-for-tourists-on-kalka-shimla-heritage-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक टिकट से कई ट्रेनों में सफर करें, खूबसूरत वादियां और नजारे देखें, स्पेशल ऑफर है फायदा उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक टिकट से कई ट्रेनों में सफर करें, खूबसूरत वादियां और नजारे देखें, स्पेशल ऑफर है फायदा उठाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
toy train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टिकट से कई ट्रेनों में सफर करें और खूबसूरत वादियों और नजारों का लुत्फ उठाएं। रेलवे का स्पेशल ऑफर है, जल्दी से फायदा उठाएं, कहीं मौका छूट न जाए।
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : file photo
दरअसल, शिमला-कालका हैरिटेज ट्रैक पर रेलवे का ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ’ पैकेज शुरू हो रहा है। इस पैकेज के तहत पर्यटक कालका और शिमला के बीच आवाजाही करने वाली किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध होने पर किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक सफर कर सकेंगे। इसके लिए किराये के तीन स्लैब बनाए गए हैं। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि यह पैकेज ट्रायल बेस पर 6 महीने के लिए शुरू किया जा रहा है।
टॉय ट्रेन
यदि पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस मिला तो इसे स्थायी तौर पर भी लागू किया जा सकता है। इस पैकेज के शुरू होने से पर्यटकों को ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा। ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ’ पैकेज के तहत टिकट बुकिंग पर किसी भी ट्रेन में सफर करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही पर्यटक कालका व शिमला के बीच किसी भी स्टेशन पर उतर सकते हैं और दोबारा पैकेज के हिसाब से सफर शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉय ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
कोच में सीट खाली होने पर ही बैठ सकेंगे सैलानी
स्पेशल पैकेज के तहत सैलानी सीट खाली होने पर ही कोच में बैठ सकेंगे। टूरिस्ट सीजन के दौरान कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियां पैक होती हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे हॉली डे स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है। पीक सीजन के दौरान स्पेशल ट्रेनें भी पैक चलती हैं।

टिकट बुक करवाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ’ पैकेज के लिए पर्यटकों के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। रेलवे की ओर से पहचान पत्रों की सूची भी जारी की गई है। वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी विभाग के पहचान पत्र, छात्रों के स्कूल आई कार्ड, नेशनल बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पंचायत व नगर निगम की ओर से जारी आई कार्ड दिखाने पर ही पैकेज के लिए बुकिंग होगी।