फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई नवेली दुल्हनें बिना संकोच के रखें करवा चौथ का व्रत, ये जानकारी पढ़ें...पंडित ने बताई न होगी

Thu, 25 Oct 2018 09:04 AM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2018, New Bride Can Do Karwa Chauth Vrat without hesitation
karwa chauth
नई नवेली दुल्हनें निराश न हों, वे बिना संकोच के करवा चौथ का व्रत रख सकेंगी। ये जानकारी पढ़ें, इसके बारे में पंडित ने बताया नहीं होगा। आपका दिल खुश हो जाएगा...
Karva Chauth 2018, New Bride Can Do Karwa Chauth Vrat without hesitation
Karwa Chauth
करवाचौथ का व्रत 27 अक्तूबर (शनिवार) को है। यह सौभाग्यवती स्त्रियों का व्रत है। वे अपने पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य, समृद्धि और अपने प्रति उनके स्थित प्रगाढ़ प्रणव की कामना से यह कठिन व्रत करती हैं। यह कहना है सेक्टर-30 के श्रीमहाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र का।
Karva Chauth 2018, New Bride Can Do Karwa Chauth Vrat without hesitation
करवा चौथ
उन्होंने कहा कि 17 से लेकर 31 अक्तूबर तक शुक्र अस्त है। लेकिन जो त्योहार नियत हैं, जिसमें होली, दशहरा, दिवाली, करवाचौथ आदि के लिए शुक्र अस्त का दोष नहीं लगता है। इसलिए जिन कन्याओं का विवाह इस वर्ष हुआ है वह अपने पति की दीर्घायु, अरोग्यता और अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत बिना संकोच करें। इसमें शुक्र अस्त का कोई विचार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2018, New Bride Can Do Karwa Chauth Vrat without hesitation
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि निर्णय सिंधु के अनुसार चंद्रमा के उदय काल में यदि चतुर्थी तिथि हो तो करवाचौथ का व्रत मनाया जाता है। 27 अक्तूबर को शाम सात बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा का उदय होगा। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर दिन शनिवार को शाम छह बजकर 38 मिनट पर तृतीया तिथि समाप्त होकर चतुर्थी तिथि का प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
Karva Chauth 2018, New Bride Can Do Karwa Chauth Vrat without hesitation
करवा चौथ - फोटो : demo pic
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्रीराधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे पति की प्राप्ति की कामना से यह व्रत कर सकती हैं। शिव परिवार की षोडषोपचार पूजा के बाद करवाचौथ कथा सुनने के बाद उदित चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत का समापन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed