सब्सक्राइब करें

Photos: न्यू चंडीगढ़ में दिखा सूर्यवंशी का शाैर्य, हैदराबाद पर टूटा बल्ले का ऐसा तूफान... सब रह गए हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 28 May 2026 10:46 AM IST
सार

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी। इसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार रात हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। 
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए। - फोटो : करुण शर्मा
वैभव ने मात्र 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Trending Videos
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
मैच देखने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बावजूद मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे से ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ स्टेडियम पहुंचने लगी थी। स्टेडियम के बाहर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने युवा, बच्चे और परिवार अपनी-अपनी टीम का समर्थन करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पोस्टर, झंडे और खिलाड़ियों के कटआउट लिए फैंस लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। शुरुआत से ही वैभव आक्रामक अंदाज में नजर आए। 
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात हो गई। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के लगाए। उन्होंने केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर मुल्लांपुर स्टेडियम में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed