Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Vaibhav Suryavanshi Displays Valor in New Chandigarh IPL Match rajasthan royals sunrisers hyderabad
{"_id":"6a17cf92fee8871b2c021ce0","slug":"vaibhav-suryavanshi-displays-valor-in-new-chandigarh-ipl-match-rajasthan-royals-sunrisers-hyderabad-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: न्यू चंडीगढ़ में दिखा सूर्यवंशी का शाैर्य, हैदराबाद पर टूटा बल्ले का ऐसा तूफान... सब रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: न्यू चंडीगढ़ में दिखा सूर्यवंशी का शाैर्य, हैदराबाद पर टूटा बल्ले का ऐसा तूफान... सब रह गए हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 28 May 2026 10:46 AM IST
सार
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी। इसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
1 of 9
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार रात हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
2 of 9
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए।
- फोटो : करुण शर्मा
वैभव ने मात्र 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Trending Videos
3 of 9
मैच देखने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बावजूद मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे से ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ स्टेडियम पहुंचने लगी थी। स्टेडियम के बाहर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने युवा, बच्चे और परिवार अपनी-अपनी टीम का समर्थन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में पोस्टर, झंडे और खिलाड़ियों के कटआउट लिए फैंस लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। शुरुआत से ही वैभव आक्रामक अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात हो गई। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के लगाए। उन्होंने केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर मुल्लांपुर स्टेडियम में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।