सब्सक्राइब करें

सिद्धू मूसेवाला: खुलने लगे हत्याकांड के राज, लॉरेंस के गुर्गों ने यहां छिपा रखे हथियार...पुलिस उगलवाना चाहती है ये राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Weapons used in the murder of Sidhu Moosewala hidden in Mansa
लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पहले मानसा फिर खरड़ और अब मोहाली स्थित सीआईए विंग के भवन में कड़ी सुरक्षा में रखे गए बिश्नोई ने धीरे-धीरे मुंह खोलना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ में बंद बिश्नोई की कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ से मुलाकात में बराड़ का जीजा गुरप्रीत सिंह गोरा अहम कड़ी था। उसे होशियारपुर पुलिस गिरफ्तार करके मोहाली ले आई है। दोनों की आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई।

Weapons used in the murder of Sidhu Moosewala hidden in Mansa
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

उधर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियारों के बारे में गिरफ्तार पवन बिश्नोई और नसीब खान ने राज उगल दिया है। सारे हथियार मानसा में ही जमीन में दबा रखे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम हथियार बरामद करने मानसा रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, जांच टीम के अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ के जीजा को लॉरेंस के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के बाद यह जानने की कोशिश तेज कर दी है कि मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल अत्याधुनिक हथियार गोल्डी बराड़ ने भेजे थे? वारदात में कितने लोग शामिल थे? अधिकारियों के संदेह है कि लॉरेंस का इशारा पाकर गोल्डी बराड़ पंजाब में हत्याएं कराने के लिए अपने जीजा का सहारा लेता था।

Weapons used in the murder of Sidhu Moosewala hidden in Mansa
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पंजाब पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई को मानसा से खरड़ और पटियाला के रास्ते मोहाली लेकर पहुंची। जहां उसका सामना गोल्डी बराड़ के दो करीबियों से कराया गया। इसके बाद इन दोनों करीबियों को साथ लेकर पुलिस की टीम मानसा रवाना हुई। जहां मूसेवाला की हत्या में शामिल हथियारों की रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weapons used in the murder of Sidhu Moosewala hidden in Mansa
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल

‘लॉरेंस बिश्नोई ही हत्या का मास्टरमाइंड’
जांच अधिकारियों का मानना है कि हत्या के लिए मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ही जिम्मेदार है। हालांकि मूसेवाला की हत्या के दो घंटे बाद कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी लेकिन गोल्डी बराड़ हमेशा लॉरेंस का करीबी रहा है और उसी के इशारे पर हत्या जैसी वारदात कराता रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने भी लॉरेंस से पूछताछ के बाद दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है। इसके अलावा, लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने भी कुछ दिन पहले दावा किया था कि मूसेवाला को उसने ही मारा है। उसने हत्या का कारण लॉरेंस के दोस्त विक्की मिड्डूखेड़ा की कत्ल का बदला लेना बताया था।

विज्ञापन
Weapons used in the murder of Sidhu Moosewala hidden in Mansa
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पूछताछ के आधार पर जांच टीम जोड़ रही कड़ियां 
लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ और मूसेवाला हत्याकांड में अब तक पकड़े गए अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच टीम हत्या की कड़ियां जोड़ने लगी है। जांच टीम लॉरेंस और उसके साथियों से अब यह खंगाल रही है कि तिहाड़ से लॉरेंस ने गोल्डी के साथ हत्या की योजना कैसे बनाई? हत्या के लिए दोनों ने अपने कितने गुर्गों को काम सौंपा और हत्या करने वाले गुर्गे कौन-कौन थे? हमलावरों को एएन-94 जैसे अत्याधुनिक हथियार कैसे मिले और यह हथियार पंजाब में कैसे और किसने पहुंचाए। हत्या करने के बाद सभी हमलावर कहां छिपे हैं? पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को सात दिन के रिमांड पर लिया है और इस अवधि में जांच टीम मूसेवाला हत्याकांड की सभी कड़ियां जोड़ लेना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed