{"_id":"62c559c7149cd97cab701edc","slug":"who-is-gurpreet-kaur-who-will-marry-bhagwant-mann","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे, देखें दुल्हनिया की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे, देखें दुल्हनिया की तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:12 PM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ फेरे लेंगे। 2015 में सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां और बहन ने यह रिश्ता खोजा है। ऐसे में जानें कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनेंगी सीएम भगवंत मान की दुल्हानिया...
Trending Videos
2 of 5
डॉ. गुरप्रीत कौर और भगवंत मान।
48 साल की उम्र में सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके आवास पर बेहद ही सादे अंदाज में संपन्न होगा। बेहद खास और परिवार के लोग ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र का रहने वाला है परिवार, अंबाला से की एमबीबीएस की पढ़ाई
भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की।
4 of 5
डॉ. गुरप्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भगवंत मान
- फोटो : instagram/bhagwantmann1/
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।