सब्सक्राइब करें

ओलंपिक 2020 में मेडल जीतने के लिए कैसी है तैयारी, पहलवान विनेश फोगाट से विशेष बातचीत...

अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Sep 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
World Championship, Tokyo Olympic 2020, International Wrestler Vinesh Phogat Interview
विनेश फोगाट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं विनेश फोगाट, पढ़ें तैयारियों को लेकर विशेष बातचीत...
Trending Videos
World Championship, Tokyo Olympic 2020, International Wrestler Vinesh Phogat Interview
विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फौगाट ने नया इतिहास बना दिया है। वह देश की पहली ऐसी पहलवान बन गई हैं, जिसने वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल के साथ ओलंपिक में क्वालीफाई किया है। इस तरह विनेश फौगाट अपने पहलवान पति सोमबीर से किया हर वादा पूरा कर रही हैं और अब केवल ओलंपिक मेडल जीतने का वादा बाकी रह गया है।

विनेश फौगाट ने अपने पति से देश के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतने का वादा किया हुआ है। विनेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने के साथ ही ओलंपिक क्वालीफाई करके अमर उजाला से विशेष बातचीत करते हुए जिंदगी के कई राज बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Championship, Tokyo Olympic 2020, International Wrestler Vinesh Phogat Interview
विनेश फोगाट
विनेश फौगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर का हर बड़ा मेडल जीत चुकी हैं, जिनमें एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल भी शामिल है। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल उनके पास नहीं था। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने के साथ ही ओलंपिक क्वालीफाई करने का सपना लेकर वह कजाख्सतान पहुंची थीं।

साथ ही उन्हें अपने पहलवान पति सोमबीर को दिया वादा भी पूरा करना था। विनेश ने बताया कि जिस तरह से वह खेल रही थीं, लगता था कि वह गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। लेकिन वह अपनी कुछ कमियों की वजह से गोल्ड नहीं जीत सकीं।
World Championship, Tokyo Olympic 2020, International Wrestler Vinesh Phogat Interview
विनेश फोगाट
ओलंपिक के लिए ग्राउंड रेसलिंग की कमियों को दूर करूंगी

पहलवान विनेश फौगाट कहती हैं कि उसकी कमी के कारण गोल्ड मेडल चला गया। क्योंकि ग्राउंड रेसलिंग में कमजोर रही और दो बार डेंजर जोन में चली गई। इस बड़ी कमी को दूर करने के लिए प्रैक्टिस की जाएगी, जिससे ओलंपिक में इस तरह की गलती न हो सके।

यहां रैपेचेज ने उसे ओलंपिक क्वालीफाई कराने के साथ ही मेडल दिला दिया, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। इसलिए ग्राउंड रेसलिंग पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। उसका सपना ओलंपिक में जापान की पहलवान को हराकर मेडल जीतना है।
विज्ञापन
World Championship, Tokyo Olympic 2020, International Wrestler Vinesh Phogat Interview
विनेश फोगाट
वर्ल्ड की नंबर वन पहलवान को हराते ही मान लिया था मेडल पक्का

भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक कहते हैं कि जब विनेश फौगाट ने वर्ल्ड की नंबर वन पहलवान यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट को हराया था, उस समय ही यह मान लिया था कि विनेश ओलंपिक में क्वालीफाई करेगी और वह मेडल भी जीतेंगी।

वह कहते हैं कि ओलंपिक क्वालीफायर वर्ल्ड चैंपियनशिप सबसे तगड़ी होती है, जिसमें सभी देशों के पहलवान हिस्सा लेते हैं। इसलिए ही पहलवानों के लिए इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतना सपने की तरह होता है, लेकिन विनेश ने यह सपना सच कर दिखाया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed