फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congress Leader Murder: संजू त्रिपाठी हत्याकांड में यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 पकड़े गए, पांच फरार

Mon, 30 Jan 2023 04:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 04:06 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में संजू त्रिपाठी के पिता जयनारायण त्रिपाठी और भाई कपिल त्रिपाठी सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संजू की हत्या के लिए पिता और भाई ने यूपी के पांच शूटरों को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
another shooter arrested in bilaspur sanju tripathi murder case
पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए कांग्रेस के पूर्व नेता और हिस्ट्रीशीटर संजीव त्रिपाठी उर्फ संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने फिर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रसिन गुप्ता शूटर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय इलाके से की है। उससे फरार आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पांच फरार हैं। 



यह भी पढ़ें...Bilaspur: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड मामले में दो फरार शूटर गिरफ्तार, जाने कैसे बनाया था मर्डर का प्लान

another shooter arrested in bilaspur sanju tripathi murder case
बिलासपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार से आए और पांच मिनट में हत्या कर हुए फरार
दरअसल, कुदुदंड निवासी संजीव त्रिपाठी की 14 दिसंबर को सकरी के तुर्काडीह बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कार में सवार होकर आए और संजू त्रिपाठी को रोक लिया। उसके कार रोकते ही बदमाशों ने दोनों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। पांच मिनट में हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इस दौरान संजू पर सात राउंड फायर किए गए। इसमें से चार-पांच गोलियां संजू को लगने की बात सामने आ रही है। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें...Congress Leader Murder: पुलिस को संदिग्ध कार मिली, नंबर प्लेट बदले जाने की आशंका, पर 24 घंटे बाद भी शूटर दूर

another shooter arrested in bilaspur sanju tripathi murder case
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता-भाई और उसकी ने करवाई थी हत्या
पुलिस ने इस मामले में संजू त्रिपाठी के पिता जयनारायण त्रिपाठी और भाई कपिल त्रिपाठी सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संजू की हत्या के लिए पिता और भाई ने यूपी के पांच शूटरों को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश में कपिल की पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी, उसकी मुंहबोली बहन, जीजा और भांजा भी शामिल थे। इस हत्याकांड की साजिश पारिवारिक और संपत्ति विवाद के चलते रची गई थी। फिलहाल इस मामले में पकड़ा गया आरोपी प्रसिन गुप्ता भी सुपारी किलर है। 

यह भी पढ़ें...Congress Leader Murder: पिता, भाई और उसकी पत्नी ने कराई हत्या, शूटरों को 10 लाख में दी सुपारी, 13 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
another shooter arrested in bilaspur sanju tripathi murder case
संजू त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रसूख, रंगादारी और संपत्ति के लिए उपजा विवाद 
जय नारायण त्रिपाठी के दो बेटों संजू त्रिपाठी और कपिल त्रिपाठी पर सैकड़ों हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, ब्याज पर पैसे देने, मारपीट जैसे वारदात दर्ज है। दोनों भाई मिलकर रंगदारी भी वसूलते थे, लेकिन खुद की कमाई हुई रकम और पैतृक संपत्ति के मामले में दोनों भाइयों में विवाद हो गया था। इस विवाद में पिता जय नारायण त्रिपाठी ने कपिल त्रिपाठी का साथ दिया और बाप-बेटे ने मिलकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची। एक ही लड़की से बाप-बेटे के अवैध संबंध भी इसका बड़ा कारण बना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed