फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संबंध नहीं बनाने पर पत्नी ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- शादी के बाद वैवाहिक सुख से वंचित रखा, पति गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 06:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 06:14 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लग गया। इसके कारण एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई। अफसरों के निर्देश पर जब पुराने केस की समीक्ष्रा की गई तो इसका पता चला। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर आरोपी नागेंद्र को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
wife commits suicide for not having relationship in bilaspur, husband arrest
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें महिला ने शादी के बाद तीन साल तक पति के संबंध नहीं बनाने की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि इस प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रही हूं। इसी आधार पर आरोपी को ढाई साल बाद पकड़ा गया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 

wife commits suicide for not having relationship in bilaspur, husband arrest
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

क्षत-विक्षत हालत में मिला सुसाइड नोट
जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ कैंप, हिर्री माइंस निवासी पूजा यादव (25) पत्नी नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज किया और जांच शुरू की। इस दौरान अगले दिन पुलिस को घर से क्षत-विक्षत हालत में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें पूजा ने लिखा था कि शादी के तीन साल बाद भी वह वैवाहिक सुख से वंचित है। 

wife commits suicide for not having relationship in bilaspur, husband arrest
चकरभाठा थाना, बिलासपुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेंड राइंटिंग एक्सपर्ट से कराई गई जांच
यह भी लिखा था कि उसे किसी तरह से सुख नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे भी नहीं थे। पति से शारीरिक सुख नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित होकर आत्महत्या के लिए कदम उठाया। पुलिस ने इस पत्र की हेंड राइटिंग जांच के लिए रायपुर भेजा था। इसकी जांच में पता चला कि पत्र पूजा ने ही लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed