सब्सक्राइब करें

Modi Magic: PM मोदी की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़, ऐसी दीवानगी कि खराब मौसम के बावजूद रायपुर पहुंचे लोग

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 06:57 PM IST
सार

पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है। यह देखने को मिला रायपुर में शुक्रवार को आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में। जनता में उनके प्रति ऐसी दीवानगी है कि खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Modi Magic: Crowd gathered in PM Modi election rally at raipur Chhattisgarh
पीएम मोदी को सुनने उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है। यह देखने को मिला रायपुर में शुक्रवार को आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में। जनता में उनके प्रति ऐसी दीवानगी है कि खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। सबसे बड़ी बात ये रही कि कई जिलों में खेती किसानी (धान की रोपाई) छोड़कर किसान पीएम को देखने-सुनने रायपुर पहुंचे। 




Trending Videos
Modi Magic: Crowd gathered in PM Modi election rally at raipur Chhattisgarh
पीएम मोदी को सुनने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के साइंस कॉलेज बने तीनों डोम में खचाखच लोगों की भीड़ रही। इस दौरान मोदी... मोदी... के नारे लगते रहे। लोग नरेंद्र मोदी जिंदाबाद... जिंदाबाद... के नारे लगाते दिखे। गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं पीएम को सुनने रायपुर पहुंची। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक रायपुर की सड़कें जाम रही हैं। कई जगह ट्रैफिक का बुरा हाल रहा। पुलिस ट्रैफिक को बहाल करने में लोगों को समझाती दिखी। सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग पीएम को देखने पैदल जाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Modi Magic: Crowd gathered in PM Modi election rally at raipur Chhattisgarh
पीएम की तस्वीर को कैमरे में कैद करते रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला से बातचीत में महिलाओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इसके बावजूद वो पीएम को पसंद करते हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को वोट देंगे। कई लोगों ने कहा कि पीएम का विदेशों में डंका बज रहा है। लोगों में उनके प्रति दीवानगी है। उनका व्यक्तित्व वैश्विक स्तर का है। अमेरिका के राष्ट्रपति हो या अन्य देशों के पीएम सभी उनके कृत्तित्व का गुणगान कर रहे हैं। 

Modi Magic: Crowd gathered in PM Modi election rally at raipur Chhattisgarh
पीएम मोदी ने जय जोहार से लोगो का अभिवादन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी ने कहा- जय जोहार...

पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचकर छत्तीससढ़ी बोली में जय जोहार से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद जय बम्लेश्वरी देवी, जय दंतेश्वरी देवी समेत कई देवी देवताओ ंके जयकारे लगाए। 
 
विज्ञापन
Modi Magic: Crowd gathered in PM Modi election rally at raipur Chhattisgarh
लोगों ने मोदी-मोदी के जयकारें लगाए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम के स्वागत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें सीएम बघेल ने अपनी ट्वविटर हैंडल पर साझा की हैं। ट्वीट कर लिखा कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम की ननिहाल में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed