सब्सक्राइब करें

Pics: तीनों बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, इंकलाबी नारों के साथ आखिरी विदाई

ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Fri, 16 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
cremation of ajmer aulakh in mansa
aulakh
तीन जवान बेटियों ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अर्थी को कंधा दिया। यही नहीं इंकलाबी नारों के साथ रंगमंच की दुनिया के चमकते चेहरे को अखिरी विदाई दी गई।
Trending Videos
cremation of ajmer aulakh in mansa
aulakh
प्रसिद्ध नाटककार प्रो. अजमेर सिंह औलख का शुक्रवार को राम बाग में इंकलाबी नारों और गीतों की गुनगुनाहट के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रो. औलख की बेटियों सुपनदीप कौर, सोहज प्रीत कौर और अजमीत कौर ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cremation of ajmer aulakh in mansa
aulakh
संस्कार से पहले प्रो. औलख की पार्थिव देह को लेकर मजदूर और किसान जत्थेबंदियों की अगुवाई में शहर में इंकलाबी नारों से काफिला निकाला गया। बाद में बिना किसी धार्मिक रस्म के इंकलाबी नारों व गीतों के बोलों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
cremation of ajmer aulakh in mansa
aulakh
अंतिम दर्शनों के लिए किसान जत्थेबंदियां, लेखक, प्रशासनिक अधिकारी, मजदूर जत्थेबंदियां और राजनीतिक पार्टियों के सदस्य पहुंचे। मौके पर नॉवलकार बलदेव सिंह सड़क नामा, डॉ. हरशिंद्र कौर, कहानीकार कृपाल कजाक, फिल्म अदाकार व गायक बलकार सिद्धू, दर्शन औलख, प्रो. अच्छू सिंह, पूर्व विधायक हरदेव सिंह अर्शी, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, मंजू बंसल, डीसी धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी परमवीर सिंह परमार तथा नाटक मंडलियां पहुंची। इस दौरान स्थानीय सरकार मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, गायक गुरदास मान, हंसराज हंस, सरदूल सिकंदर, विधायक हरविंदर सिंह फूलका के शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। 
विज्ञापन
cremation of ajmer aulakh in mansa
aulakh
पंजाबी नाटककार प्रो. अजमेर सिंह औलख का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार मानसा के रामबाग में किया गया। 15 जून को उनका मानसा स्थित घर पर निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed