फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय; आज टीम घोषित करने की अंतिम तारीख

Sun, 12 Jan 2025 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jan 2025 09:21 AM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Doubt over Bumrah Participation, can report to NCA, today last date to announce Teams
बुमराह - फोटो : BCCI
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में आखिरी टेस्ट के दौरान कमर में समस्या हुई थी। इसके बाद वह स्कैनिंग के लिए भी गए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया। अब उनके चैंपियंस ट्रॉफी जैसे मार्की टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का दौरा करने के लिए कहा गया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके लिए टीम के एलान की अंतिम तारीख आज है। 
Champions Trophy 2025: Doubt over Bumrah Participation, can report to NCA, today last date to announce Teams
बुमराह-गंभीर-रोहित - फोटो : ICC
चोट की गंभीरता पर तय होगी बुमराह की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। अभी तक बीसीसीआई ने बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) नहीं बताया है। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।
Champions Trophy 2025: Doubt over Bumrah Participation, can report to NCA, today last date to announce Teams
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
एनसीए को रिपोर्ट कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वह (बुमराह) रिहैब के लिए एनसीए जाएंगे। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नजर रखेगा और वह तीन सप्ताह तक वहीं रहेंगे। लेकिन फिर भी इसके बाद उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वे उनकी मैच फिटनेस की जांच के लिए आयोजित अभ्यास मैच हों।' तीन सप्ताह का मतलब है बुमराह ग्रेड-एक चोट की श्रेणी से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई फिलहाल यह उम्मीद कर रहा है कि बुमराह जल्द ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन जहां तक उनके चयन का सवाल है, इसके बारे में बहुत निश्चित नहीं है। उन्हें अस्थायी टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ताओं की नजर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत भारतीय टीम चुनने पर है और बुमराह इस टीम की अहम कड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आ रही है। टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Doubt over Bumrah Participation, can report to NCA, today last date to announce Teams
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
बुमराह ने 150 से ज्यादा ओवर फेंके
बुमराह फिलहाल पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वह हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह गेंदबाज पीठ की ऐंठन के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Doubt over Bumrah Participation, can report to NCA, today last date to announce Teams
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन बुमराह पर निर्भर
यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप या कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पाएंगे या नहीं। भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा, जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से होगी। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed